{"_id":"667e00934db7b773020bcaf4","slug":"pickup-driver-and-cleaner-died-in-accident-karnal-news-c-18-knl1008-418739-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में पिकअप चालक और क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में पिकअप चालक और क्लीनर की मौत
विज्ञापन
- अलसुबह जीटी रोड पर पिकअप का टायर बदलते समय ट्राला चालक ने मारी टक्कर
- राजस्थान का रहने वाला था एक मृतक, दूसरे की नहीं हो सकी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/तरावड़ी। जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप अल सुबह पिकअप गाड़ी का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को ट्राला चालक ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्राले में सरिया भरा हुआ था। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। फिलहाल एक मृतक की पहचान हुई है। जिसका नाम जितेंद्र है। वह राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार अल सुबह साढ़े तीन बजे सूचना मिली थी कि जीटी रोड शामगढ़ फ्लाईओवर के समीप एक सड़क हादसा हुआ है। मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि एक राजस्थान नंबर की पिकअप गाड़ी जिसमें लीची भरी हुई थी। उसके टायर में पंचर हो गया था तो पिकअप चालक व क्लीनर उसका टायर बदल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्राला चालक आया और दोनों को कुचल दिया। तरावड़ी थाना जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। एक मृतक की पहचान हुई है। दूसरे की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।