फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Physical verification of agricultural equipment given to farmers from six

Karnal News: किसानों को मिले कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन छह से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Physical verification of agricultural equipment given to farmers from six
करनाल। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसानों को दिए गए कृषि यंत्रों का पुनः भौतिक सत्यापन छह व सात मई को किया जाएगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर ने किसानों से अपील की है कि अपने यंत्रों का भौतिक सत्यापन विभाग की ओर से निर्धारित स्थान पर जरूर करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसान स्वयं पहुंचने में असमर्थ हों तो वह अपने प्रतिनिधि को कृषि यंत्र के साथ भौतिक सत्यापन के लिए भेज सकता है। इसके बाद भौतिक सत्यापन का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि असंध व निसिंग खंड के लिए स्ट्रॉ-बेलर, हे-रेक का भौतिक सत्यापन छह मई को जयसिंहपुरा गांव के स्टेडियम में किया जाएगा। इसी दिन करनाल, नीलोखेड़ी, घरौंडा, इंद्री खंड के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी करनाल में किया जाएगा। संवादम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed