फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PGT Lecturur fill centres

पीजीटी लेक्चरर ने ज्वाइनिंग के लिए भरे सेंटर

Sun, 15 Dec 2013 12:10 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 15 Dec 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
PGT Lecturur fill centres
शनिवार को अवकाश के बावजूद जिला शिक्षा विभाग पीजीटी लेक्चरर्स से ज्वाइनिंग सेंटर भरवाने में मशगूल रहा। हाईकोर्ट ने पीजीटी लेक्चरर्स की भर्ती के लिए गठित बोर्ड पर आपत्ति जताने वाली याचिका रद्द किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


 इस दौरान लघु सचिवालय में चहल-पहल रही और सारा दिन पीजीटी टीचर नियुक्ति के लिए सेंटर भरते नजर आए। उल्लेखनीय है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका डाली गई थी, जिसमें पीजीटी भर्तियों के लिए जो बोर्ड गठित किया गया है, इसमें प्रदेश सरकार के मौजूदा मंत्रियों के नजदीकियों को शामिल होने पर आपत्ति जताई गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने गत दिवस इस याचिका को खारिज करते हुए बोर्ड को अपना कार्य करने की अनुमति दे दी। जिसके बाद शनिवार को अवकाश होने के बावजूद जिला शिक्षा कार्यालय में लेक्चरर्स ने सेंटरों के आवेदन के लिए फार्म भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी के दिन जारी इस कार्रवाई पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास जवाब देते नहीं बना और जैसे-तैसे कार्रवाई को आगे बढ़ाने में जुटे रहे।

कई अधिकारी तो दबी हुई जुबान में बता रहे थे कि हरियाणा सरकार को डर है कि फिर कोई इस बारे में याचिका डालकर अड़चन न डाल दे। इसके कारण शनिवार को आनन-फानन में पूरे जिला के उम्मीदवारों को डीईओ कार्यालय में बुलाकर सेंटर भरवाए गए।

सरकारी आदेश हैं मानना तो पडे़गा
जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि शनिवार को भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उम्मीदवारों को बुलाया गया है। जब उनसे पूछा गया कि शनिवार को अवकाश है और यह कार्य वर्किंग डे सोमवार को भी हो सकता था, तो उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश हैं, मानना ही पडे़गा। वैसे भी सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी 24 घंटे की होती है।


78 लेक्चरर्स ने भरे सेंटर
जिला शिक्षा विभाग की अधीक्षक कमला अरोड़ा ने बताया कि शनिवार को 78 पीजीटी लेक्चरर्स सेंटर भरने के लिए आए थे। शिक्षा विभाग ने आदेश दिए थे कि उम्मीदवारों को बुलाकर उनसे 10-10 सेंटर भरवाए जाएं, जिसके बाद विभाग इन्हें सेंटर जारी करेगा। इसके अलावा सोमवार को इन सभी लेक्चरर्स का मेडिकल भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed