फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PG's first merit list today, applications received three times more than seats

पीजी की पहली मेरिट लिस्ट आज, सीटों से तीन गुना ज्यादा आए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
PG's first merit list today, applications received three times more than seats
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में स्नातकोत्तर में दाखिलों की प्रक्रिया जारी है। आज पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। इस बार कॉलेजों में स्नातक की तरह पीजी में दाखिलों में भी कड़ा मुकाबला होगा। सीटों से तीन गुना ज्यादा तक आवेदन आए हैं।
शहर के सात कॉलेजों में पीजी की 1873 सीटें हैं। जहां दाखिलों के लिए 6583 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा 2006 आवेदन पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में आए हैं। यहां सीटों की संख्या महज 370 है। इस बार दाखिलों का एक ही चरण रहेगा। यदि कॉलेजों में सीटें खाली रहीं तो उन्हें फिजिकल ओपन काउंसिलिंग से भरा जाएगा। जिन विद्यार्थियों का आज मेरिट लिस्ट में नाम आएगा वे 10 नवंबर तक फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

यह रहेगा पीजी में दाखिलों का शेड्यूल
- 02 नवंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 10 नवंबर तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकेंगे।
- 12 नवंबर को ओपन फिजिकल काउंसिलिंग होगी और पहली वेटिंग लिस्ट जारी होगी।
- 13 नवंबर को ऑनलाइन पंजीकरण, संशोधन व आवेदन फार्म भरने के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा।
कॉलेज सीटें आवेदन
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज 370 2006
राजकीय कॉलेज मटक माजरी 120 102
राजकीय महिला कॉलेज 175 752
गुरु नानक खालसा कॉलेज 240 935
केवीए डीएवी 338 615
डीएवी पीजी कॉलेज 370 1016
दयाल सिंह कॉलेज 260 1157
कुल 1873 6583
पीजी में दाखिलों की पहली मेरिट लिस्ट आज जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का सूची में नाम आएगा, उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी मैसेज आएगा। इस बार सीटों से काफी अधिक आवेदन आए हैं। -डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed