फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PG: Admission process complicated due to non-receipt of graduation

पीजी : स्नातक का परिणाम न आने से उलझी दाखिला प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
PG: Admission process complicated due to non-receipt of graduation
- दूसरी बार बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब पांच अगस्त तक भरें फार्म
विज्ञापन


- स्नातक के सभी कोर्स के परिणाम जारी होने के बाद ही आगे बढ़ेगी दाखिला प्रक्रिया



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पीजी यानी स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया स्नातक कोर्स के परीक्षा परिणाम न आने के कारण उलझकर रह गई है। ऐसे में विद्यार्थियों का दाखिले के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है। इधर, उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पीजी यानी स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों को पांच दिन का समय और दे दिया है। अब विद्यार्थी पांच अगस्त तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। अब दूसरी बार तिथि बढ़ाई गई है। पहले अंतिम तिथि 24 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई किया गया था। सोमवार को दोपहर ही निदेशालय ने तिथि आगे बढ़ाने का नोटिस जारी किया है।

स्थिति यह है कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में अभी तक स्नातक कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए हैं। ऐसे में काफी विद्यार्थी आवेदन फार्म नहीं भर पाए। जबकि समय निकलने के कारण कई विद्यार्थियों ने पांच सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम के आधार पर अपना फार्म सोमवार तक भरा है। ऐसे में अब परिणाम जारी होने के बाद इन्हें फार्म को संशोधन कराना होगा। निदेशालय की ओर से पोर्टल पर भी अभी तक केवल फार्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है। यहां प्रदर्शित होने वाला शेड्यूल पुराना ही है, जिसके अनुसार, पहली अगस्त से कक्षाएं शुरू होना प्रस्तावित किया गया था लेकिन अब दाखिला प्रक्रिया में देरी होने के कारण इस तिथि पर कक्षाएं शुरू होना संभव नहीं है। विदित हो कि निदेशालय की ओर से स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। जिले में 11 कॉलेजों में ही पीजी कोर्स हैं, इनकी भी सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस मिलाकर कुल 2280 सीट हैं। जिन पर दाखिला प्रक्रिया चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन




इसी सप्ताह परिणाम जारी होने की उम्मीद

कॉलेज प्रबंधकों को इसी सप्ताह स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम जारी होने की उम्मीद है। परिणाम जारी होने के बाद ही दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पांच अगस्त तक निदेशालय की ओर से नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उसी अनुसार आगे की दाखिला प्रक्रिया चलेगी। पांच अगस्त तक स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने की उम्मीद है, यहां अभी ओपन काउंसिलिंग चल रही है। में दाखिले का स्टाफ भी स्नातक की ड्यूटी से फ्री हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज से लगेगा विलंब शुल्क

स्नातक द्वितीय और अंतिम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया 31 जुलाई तक थी। इस अवधि तक विद्यार्थी बिना किसी लेट फीस के दाखिला करा चुके हैं। वहीं जो विद्यार्थी फीस भरने से रह गए थे, वे आज से विलंब शुल्क के साथ अपनी फीस जमा करा सकते हैं। एक अगस्त से लेकर सात अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा। जबकि इसके बाद दाखिला लेने पर फीस के साथ 100 रुपये विलंब शुल्क और इससे अलग प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये विलंब शुल्क अलग से लगेगा।




शेड्यूल भी होगा रिवाइज

पीजी में दाखिले के लिए शेड्यूल भी रिवाइज होगा। अभी फिलहाल निदेशालय की ओर से आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर पांच अगस्त की है। दूसरी बार आवेदन फार्म भरने की तिथि आगे बढ़ी है।

- डॉ. सुभाष चंद्र, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed