{"_id":"46a2fba1e078fa40bc06c28ac275272a","slug":"person-booked-for-giving-wrong-infomation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नाम से कैदी से मिलने आया था, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नाम से कैदी से मिलने आया था, गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 10 Nov 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र जिला जेल में फर्जी नाम और पता देकर एक कैदी से मिलने के प्रयास में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी जेल में नकली करेंसी मामले में दस साल की सजा काट रहे मध्य प्रदेश के राजपुरिया पिपलान जिला निमच के कैदी से मिलने आया था।
आरोपी कैलाश चंद भी मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है। जेल के उप अधीक्षक की शिकायत पर थाना शहर थानेसर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिला जेल के उपाधीक्षक के मुताबिक कैलाश चंद ने जेल में सजा काट रहे एक कैदी से मिलने के लिए फर्जी नाम और पता बताया। आरोपी ने अपना नाम बदलकर अंकुर पुत्र ओमप्रकाश बताया।
पड़ताल करने पर सच्चाई सामने आगई। उन्होंने बताया कि आरोपी नकली करेंसी के मामले में दस साल की सजा काट रहे ओमप्रकाश से मिलना चाहता था।
जेल वार्डन से सूचना मिलने पर उप अधीक्षक ने आरोपी की जानकारी संबंधित पुलिस चौकी में दी। गौरतलब है कि जिला जैल में एक दिन पहले जेल में मोबाइल फेंकने और एक अन्य कैदी से मोबाइल बरामदगी हुई थी।