फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People will never forget the bravery shown

ऐसी दिखाई बहादुरी नहीं भूल पाएंगे लोग

Thu, 14 Nov 2013 11:29 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Thu, 14 Nov 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
People will never forget the bravery shown
कैथल के सेठान मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय राहुल ने चाचा नेहरू पार्क के पास झील में डूबते हुए दो बच्चों की जिंदगी बचाकर बहादुरी का परिचय देकर एक मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


इस बहादुर बच्चे को वीरवार को डीसी एनके सोलंकी ने बाल दिवस पर बाल भवन में आयोजित बाल दिवस समारोह में राहुल को सम्मानित किया।

गत 30 जून को राहुल पार्क के पास झील के किनारे सुबह की सैर कर रहे थे। झील के आसपास 16 वर्षीय सूरज और 14 वर्षीय पूजा जो कैलरम भट्ठे पर काम करने वाले गरीब मजदूर के बच्चे थे। नजदीक के चिकित्सक से दवाई लेकर ईधर से गुजर रहे थे कि अचानक इनके पीछे बंदर लग गए। डर के मारे जान बचाने के लिए सूरज व पूजा झील में कूद गए।
विज्ञापन


झील में कूदने पर राहुल की नजर इन बच्चों पर पड़ी। राहुल ने झील में छलांग लगाकर पहले पूजा को बचाकर तैरकर किनारे पर छोड़ा, उसके बाद सूरज को डूबने से बचाकर दो जिंदगियों को बचाने में कामयाबी हासिल की। कपड़े के कारीगर श्रीकिशन के सुपुत्र राहुल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि झील में जान बचाने के लिए कूदे सूरज व पूजा अगर थोड़ी देर और पानी में रह जाते तो उन्हें बचाना मुश्किल था। सूरज बंदरों के हमले के कारण घायल भी हो गया था। जिसका बाद में डाक्टर के पास ले जाकर इलाज करवाया।


डीसी एनके सोलंकी ने राहुल के इस बहादुरी कारनामे के लिए मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे बच्चों से अन्य बच्चों को भी जीवन में प्रेरणा लेनी चाहिए। राहुल ने दो जिंदगियों को बचाकर मानव परोपकार की अनूठी मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed