{"_id":"6945a87023ce5683a004cd80","slug":"people-who-became-partners-in-the-sacrifice-and-bravery-of-the-sahibzadas-karnal-news-c-18-knl1018-805305-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: साहिबजादों के त्याग और शौर्य के साझी बने लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: साहिबजादों के त्याग और शौर्य के साझी बने लोग
Sat, 20 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित लाइट एडं साउंड शो में अपनी प्रस्तुति देते कलाकार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन के सौजन्य से शुक्रवार को कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज के सभागार में साहिबजादों की शहादत को समर्पित लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में त्याग और शौर्य की गाथा ने सभी को जोश और गौरव की अनुभूति से भर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह व साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की अद्वितीय शहादत को एक अनूठे तरीके से श्रद्धांजलि दी गई। इस शो के माध्यम से साहिबजादों की वीर गाथा और उनके सर्वोच्च बलिदान को जीवंत किया गया, जिसे देखकर हर दर्शक भावविभोर हो उठा है। दर्शकों ने गुरु साहिब की त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों के संदेश को जीवंत होते देखकर अत्यधिक श्रद्धा व्यक्त की। आयोजनों से युवा पीढ़ी को महान शहीदों के त्याग और शौर्य के बारे में जानने तथा उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।
उन्होंने साहिबजादों की शहादत व सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी। कहा कि सफर-ए-शहादत सिख शहादत की एक दमदार और भावनात्मक यात्रा पेश करता है, जिसकी शुरुआत श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान से होती है, फिर चमकौर दी गढ़ी की ऐतिहासिक घटनाओं से होते हुए यह साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की शहादत पर खत्म होती है। यह शो प्रभावशाली कहानी, एलइडी विजुअल्स, साउंड, लाइट इफेक्ट्स, एनिमेशन और वीएफएक्स के जरिए इन अहम पलों को जीवंत करता है।
विज्ञापन
प्रभावी प्रस्तुति
लाइट एंड साउंड शो में चंडीगढ़ से आए कलाकार बलविंद्र कौर, विक्रमजीत सिंह, अक्षयेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, गुरुविंदर सिंह, आरके चेनी, हरजोत वीर सिंह, गुरुप्रित बेंद्र सहित अन्य कलाकारों ने डायरेक्टर तलविंदर सिंह भुल्लर के मार्गदर्शन में प्रभावी प्रस्तुति दी।