{"_id":"67eda3f8790d73f98206574c","slug":"people-took-darshan-of-niranjan-das-maharaj-in-maha-satsang-karnal-news-c-18-knl1008-615472-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लोगों ने महा सत्संग में निर्जन दास महाराज के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लोगों ने महा सत्संग में निर्जन दास महाराज के किए दर्शन
विज्ञापन
आंबेडकर ऐड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। मूनक के गांव ठरी स्थित श्री गुरु रविदास आश्रम में श्री गुरु रविदास सभा ठरी एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा बुधवार को तीसरा महा सत्संग मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से पहली बार डेरा सचखंड बल्ला जालंधर के प्रमुख 108 संत निर्जन दास महाराज ने शिरकत कर साध संगत को दर्शन दिए। जिनके आगमन से क्षेत्र की रविदासिया धर्म समाज साध संगत में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विशाल पंडाल लगाया गया जिसमें ऊंचे मंच पर सुंदर पालकी में रविदासिया धर्म का पवित्र ग्रंथ अमृत बाणी स्थापित किया गया। जिसकी हजूरी में दूर दराज से आए संत समाज ने मन चंगा तो कटौती में गंगा की विचारधारा से उच्च नीच का भेदभाव मिटा समानता का पाठ पढ़ाने वाले सतगुरु जगत गुरु रविदास महाराज की ऊंची सूची बाणी का श्रोताओं ने आनंद लिया। विशाल सत्संग पंडाल के बाहर लंबी कतारों में मेला लगा। यहां इतिहास से संबंधित जानकारी की पुस्तकें महापुरुषों की फोटो सहित खेल खिलौने और बच्चों के खेलने के लिए अनेक झूले लगे थे।
इस अवसर पर संत मनदीप दास डेरा सिरसगढ़ अंबाला, संत धूनी दास संचालक साहेब प्रेम दास आश्रम मूनक, बाबा जगदीश दास मांडवी पंजाब, बाबा जसबीर मांडवी जलमाना, महात्मा मान दास, डेरा ठरी के हेड ग्रंथि शेर सिंह एवं क्षेत्र के आस पास से साधु संत समेत पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस दौरान आंबेडकर ऐड सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। संस्थापक सदस्य राम चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इसमें 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तवीरों को सोसाइटी की ओर से स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र भेंट किया गया। इस मौके पर रेड क्रॉस करनाल के चिकित्सा और शुभम चौहान, सतीश बाजवा, अजय कुमार मौजूद रहे।