फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People retired Congress after sixty years: Chief Minister

साठ साल बाद कांग्रेस को जनता ने रिटायर कर दिया : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
People retired Congress after sixty years: Chief Minister
सीएम बोले, कांग्रेस झूठ बोलकर वोट हासिल करके गद्दी पर बैठना चाहती है पर जनता समझ चुकी है
विज्ञापन

- अभय सिंह चौटाला के कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा का डमी प्रत्याशी बताने के सवाल पर कहा, ये राजनीति है, उन्हें अपने अंदर झांकना चाहिए
- जजपा आदि पार्टियों के नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस की भी दुकान खाली है, उनके पास कोई सौदा नहीं बचा है, इसलिए लोग भाजपा में भविष्य तलाश रहे
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 55-60 साल शासन किया मगर लोगों का विश्वास नहीं जीता इसलिए जनता ने उसे अब रिटायर कर दिया है। अब कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलकर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही है। लेकिन लोग अब समझ गए हैं, वह सिर्फ नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर रहे हैं, उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधान सभा सीट से प्रत्याशी नायब सैनी मंगलवार को करनाल पहुंचे। यहां दिनभर देर रात तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। डाॅक्टरों के साथ-साथ समाज के कई वर्गों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने सभी 10 लोक सभा की सीटों को नरेंद्र मोदी को देने का मन बना लिया है। जनता मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार की नीतियों व कार्य से खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा का डमी प्रत्याशी बताने के सवाल पर कहा कि ये राजनीति है, उन्हें अपने अंदर झांकना चाहिए। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा खुद को फंसाए जाने के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है, मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करके वोट लेना और गद्दी पर बैठना चाहती है।

जजपा आदि पार्टियों के नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की भी दुकान खाली है, उनके पास कोई सौदा नहीं बचा है, इसलिए लोग भाजपा में अपना सुरक्षित भविष्य तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed