फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   people blocked Highyway

शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन

Sat, 05 Oct 2013 11:48 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 05 Oct 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
people blocked Highyway
मेरठ रोड पर शुगरमिल के पास शुक्रवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में मारे में साइकिल सवार श्रमिक की मौत पर गुस्साए उसके परिजनों और लोगों ने शनिवार को शव मेरठ रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


नाराज लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कड़ी नारेबाजी कर गुस्सा जताया। घटना में मारे गए एमसी कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह (35) के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 इस दौरान करीब तीन घंटे लोग सड़क पर बैठे रहे। इस कारण हरियाणा से उत्तर प्रदेश को जाने और आने वाले दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे डीएसपी सुनील कुमार और थाना सदर प्रभारी गौरखपाल राणा की भी नहीं सुनी और जमकर बवाल काटा। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने किसी तरह सरकार से श्रमिक के परिजनों की संभव मदद कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

 जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को करीब सात बजे मेरठ रोड पर शुगरमिल के पास एक बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार राजेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पीसीआर-10 के पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कालेज भेजा था।

 दूसरी ओर इन्हीं पुलिस कर्मियों ने घायल बाइक सवार तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस बात पर श्रमिक के निकट संबंधी और क्षेत्र के लोग पुलिस से खफा हो गए। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद 12 बजे लोगों ने शव को मेरठ रोड पर एमसी कॉलोनी के पास बीच सड़क में रखा और जाम लगा दिया। जाम से उत्तर प्रदेश की ओर गांव शेखपुरा और करनाल की ओर मेरठ रोड चौक तक वाहन जाम में फंस गए।


जाम की सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी गौरखपाल राणा मौके पर पहुंचे। नाराज प्रदर्शनकारियों ने राणा की एक नहीं सुनी। बाद में डीएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनकी बात भी नहीं मानी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाइक पर सवार तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।


अन्यथा जाम नहीं खोला जाएगा। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम मुकुल कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को कानूनी कार्रवाई कराने और सरकार की योजना के तहत आर्थिक तौर पर संभव मदद कराने का आश्वासन देकर करीब तीन बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed