फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pencil banned in CTET exam, pen can be taken

Karnal News: सीटेट परीक्षा में पेंसिल प्रतिबंधित, पेन ले जा सकेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Pencil banned in CTET exam, pen can be taken
- 21 जनवरी को होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीबीएसई ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट 21 जनवरी को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी पेंसिल नहीं ले जा सकेंगे। जबकि काला या नीला पेन अपने साथ ले जा सकते हैं। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर विशेष इंतजाम के साथ ही उम्मीदवारों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

सीटेट दो पाली में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र लेकर जाना होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को वैध पहचानपत्र लेकर जाना होगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थी आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक दस्तावेज ले जा सकते हैं। दिव्यांग उम्मीदवारों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र लेकर जाना होगा। परीक्षा समाप्ति तक उम्मीदवारों को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। विदित हो कि सीबीएसई साल में दो बार सीटेट का आयोजन करता है। लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज जारी हो सकते हैं प्रवेशपत्र

अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र वीरवार रात में जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। पेपर हल करने के लिए दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहली पाली के लिए उम्मीदवारों को सुबह 7.30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे केंद्र पहुंचना होगा। सीटेट पेपर पेन मोड में आयोजित होगी। प्रत्येक उम्मीदवार को उनके रोल नंबर का संकेत देते हुए एक सीट आवंटित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी आवंटित सीट पर ही बैठना होगा।




घड़ी और गहने पहनकर जाने की अनुमति नहीं

परीक्षा केंद्र में कोई भी घड़ी, पर्स, चश्मा, हैंडबैग, सोना या कृत्रिम आभूषणों के साथ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थी कोई भी स्टेशनरी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पैन लेकर नहीं जा सकेंगे। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी प्रतिबंधित हैं। उम्मीदवार केवल पानी की बोतल और पेन लेकर जा सकेंगे। अगर किसी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित सामग्री मिलती है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed