फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   pcr, policeman, munsi, karnal

साहब! मुंशी का काम नहीं आता पीसीआर पर लगवा दो

Wed, 21 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल Updated Wed, 21 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
pcr, policeman, munsi, karnal
US police
मुझे मुंशी का काम नहीं आता, इसीलिए मुझे पीसीआर पर लगवा दो, अब उम्र भी ज्यादा हो गई है। इस उम्र में मुंशी का काम नहीं सीख पाऊंगा। यह शिकायत लेकर एक पुलिस कर्मचारी ओएसडी के खुले दरबार में पहुंचा। पुलिस कर्मचारी ने ओएसडी अमरेंद्र सिंह से कहा कि उसकी ड्यूटी पहले पीसीआर पर थी, लेकिन अब उसे मुंशी लगा दिया गया। उसे वह काम नहीं आता तो दोबारा उसे पीसीआर पर लगवा दो। ओएसडी अमरेंद्र सिंह मंगलवार को सीएम कैंप हाउस में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुन रहे थे।
विज्ञापन

वजीर चंद कॉलोनी के निवासियों ने ओएसडी को बताया कि उनके एरिया का डिपो होल्डर काफी लंबे समय से उन्हें राशन नहीं दे रहा है। जब वह राशन लेने के लिए जाते हैं तो वह उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। शिकायत सुनकर ओएसडी ने तुरंत डीएफएससी से बात करके संबधित डिपो का औचक नरीक्षण करके उसकी रिपोर्ट देने की बात कही। एसपी कॉलोनी के निवासियों ने ओएसडी से अपील किया कि उनकी कॉलोनी में हाईटेंशन बिजली की तारें हैं, जिससे दुर्घटना होने का आंदेशा बना रहता है। ओएसडी ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को दूरभाष पर तारें हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के सरपंच रमेश चौहान ग्रामीणों सहित ओएसडी से मिले और बताया कि सुल्तानपुर से जटपुरा तक कच्चा रास्ता है जिससे किसानों को मंडी तक पहुंचने में भारी दिक्कत होती है। इस पर ओएसडी ने कहा कि जल्द ही यह रास्ता पक्का करवाया जाएगा। इस मौके पर ओएसडी ने करीब 200 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रहा है। देश के नागरिकों के लिए डिजिटल पद्धति से जुड़ने का एक सुनहरा मौका मिला है। डिजिटल पद्धति को अपनाने से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी, लोगों को लाईनों में खड़े होने तथा कार्यालयों के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। इस मौके पर रमेश कश्यप, सीमा खन्ना कश्यप, कुलदीप शर्मा, दर्शन सिंह सहगल, अमर ठक्कर, सुनील गोयल, अमृत लाल सहगल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed