फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Payal's punches knock out her opponents.

Karnal News: पायल के मुक्के से मैदान में ढेर हो जाते हैं प्रतिद्वंद्वी

Sun, 05 Apr 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Payal's punches knock out her opponents.
कोच अमरजीत के साथ पायल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कुलतारण गांव की युवा मुक्केबाज पायल अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

पायल आरकेएसडी कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उनके पिता रामकुमार मिस्त्री का कार्य करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है। परिवार में छह बहनें और एक भाई होने के बावजूद उनके सपनों को कभी सीमित नहीं किया गया।
विज्ञापन


पायल ने करीब 10-11 वर्ष की आयु में बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। वह रोजाना दो समय में 2 से 3 घंटे तक कड़ा अभ्यास करती हैं। उनका प्रारंभिक प्रशिक्षण कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में कैथल के सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में हुआ। पायल की सफलता के पीछे उनके कोच, परिवार और उनकी अपनी कड़ी मेहनत का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां
वर्ष 2023 में आर्मेनिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

वर्ष 2024 में अबू धाबी में आयोजित जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

वर्ष 2023 और 2024 की जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार स्वर्ण पदक जीते।

वर्ष 2022 में सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हरियाणा राज्य स्तर पर 2022 में सब-जूनियर तथा 2023 और 2024 में जूनियर वर्ग में चैंपियन बनीं।

वर्ष 2026 में आयरलैंड ट्रेनिंग टूर के लिए चयनित, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और निखार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed