फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patwari caught red handed taking bribe of two thousand rupees

दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Patwari caught red handed taking bribe of two thousand rupees
इंतकाल दर्ज कराने की एवज में मांग रहा था रुपये, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने दो हजार रुपये की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है। यह पटवारी इंतकाल दर्ज करने की एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम के इंस्पेक्टर प्रवीन के अनुसार उन्हें मुरादगढ़ निवासी अजय ने शिकायत दी थी कि उसे विरासत का इंतकाल दर्ज कराना था। इसके लिए वह पटवारी रणजीत के पास गया तो वह इसके लिए दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जिसके लिए वह करीब 20 दिन से चक्कर काट रहा है। अजय की शिकायत मिलते ही विजिलेंस की टीम ने मौके पर जाकर पटवारी रणजीत को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी पटवारी रोहतक का रहने वाला है। करीब छह महीन पहले ही वह इंद्री आया था। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा कुछ महीने पहले पटवारी नरेश को भी विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed