{"_id":"688283798da6fbe01d0c0c09","slug":"patwar-khana-owes-rs-5-lakh-19-thousand-658-electricity-connection-cut-karnal-news-c-18-1-knl1006-700115-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पटवारखाने का 5 लाख 19 हजार 658 बकाया, काटा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पटवारखाने का 5 लाख 19 हजार 658 बकाया, काटा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
करनाल। पटवारखाने में दो दिन से बिजली न होने से पटवारी व लोग परेशान हैं। इस कारण से पटवारियों को अंधेरे में राजस्व संबंधी कार्य करने पड़ रहे हैं, वहीं अपने काम के लिए दूर-दराज से काम के लिए आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा रहा है। बिजली निगम की रिपोर्ट अनुसार पटवारखाने का पांच लाख 19 हजार 658 रुपये बकाया है। इस कारण से यहां का कनेक्शन काटा गया है।
वहीं लोग पटवारियों के समय से काम न करने व सीट पर न बैठने से भी परेशान हैं। वीरवार को पटवारखाने में गर्मी व उमस के मौसम में विरासत का इंतकाल कराने, जमाबंदी व नकल निकलवाने आए लोगों का कहना है कि पटवार खाने में लोगों के काम पहले ही नहीं हो रहे थे, ऊपर से अब पटवारियों को कार्यालय में बिजली आपूर्ति बाधित होने का बहाना मिल गया हैं। वसंत विहार निवासी रामभूल, कैलाश गांव निवासी रामसिंह, रामनगर निवासी चरण सिंह का कहना है कि वह दो दिन से लगातार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनके काम तो होना दूर उन्हें उचित आशवासन या समय भी नहीं दिया जा रहा हैं।
वहीं बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि पटवाखाने का बिल बकाया होने के कारण होने के कारण यहां का कनेक्शन काटा गया है। इससे पहले राजस्व विभाग को बिल भरने का नोटिस भी दिया गया लेकिन यहां का बिल नहीं भरा जा रहा है। इससे पहले भी कई बार बिल न भरने के कारण यहां का कनेक्शन काटा गया है।