फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patient dies, family members beat up female doctor

Karnal News: मरीज की मौत, परिजनों ने महिला डॉक्टर को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Patient dies, family members beat up female doctor
- बुखार व पेट दर्द की शिकायत पर मरीज को ट्रामा सेंटर में कराया था भर्ती
विज्ञापन

- आरोप, महिला डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने पर गई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ट्रामा सेंटर में बुधवार को इलाज के दौरान एक 32 वर्षीय युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आए स्टाफ के साथ भी गाली-गलौज और हाथापाई की। जिसके बाद डॉक्टर व स्टाफ ने डायल 112 को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। अब वीरवार को मृतक का पोस्टमार्टम होगा। जिसकी रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
कलसौरा निवासी मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि उसका छोटा भाई 32 वर्षीय बिंदू को कई दिनों से बुखार और पेट में दर्द था। जिसके बाद वे उसे एक दिन पहले मंगलवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे, लेकिन वहां पर बेहतर इलाज न मिलने के कारण वे उसे इंद्री के सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां पर बुधवार को ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद वे उसे खुद करनाल नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दोपहर करीब दो बजे लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

ढाई घंटे के बाद भी जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने महिला डॉक्टर व स्टाफ को कोई इंजेक्शन देने की बात कही। इंजेक्शन लगाने के बाद जब तक डॉक्टर अपने ड्यूटी रूम में पहुंची उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बोले : पांच दिन पहले पागल कुत्ते ने काटा था
फाॅरेंसिक एक्सपर्ट एवं ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि ट्रामा सेंटर में हंगामा होने की सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टर से बात की। जिसमें मरीज की रिपोर्ट में सामने आया कि पांच दिन पहले किसी पागल कुत्ते ने मरीज को काटा था और करीब 15 साल से मरीज शराब पी रहा था। परिजनों ने मरीज की एकदम शराब बंद कर दी। जिसके बाद मरीज की हालत बिगड़ी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फाॅरेंसिक एक्सपर्ट एवं ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि परिजनों को मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कह दिया गया है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि मरीज की मौत किस वजह से हुई है। अगर डॉक्टर की कोई गलती मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉक्टर द्वारा मारपीट की शिकायत के आने के बाद भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed