फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Passengers please note: Numbers of 11 trains will change from the new year

Karnal News: यात्रीगण ध्यान दें ः नए साल से बदलेंगे 11 ट्रेनों के नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers please note: Numbers of 11 trains will change from the new year
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। उत्तर रेलवे ने नव वर्ष से 11 ट्रेनों की संख्या नंबर में बदलाव का फैसला लिया है। इनमें करनाल स्टेशन पर ठहरकर चलने वाली दो ट्रेन भी शामिल की हैं। ज्यादातर ट्रेन पंजाब के लुधियाना, जालंधर और छतरपुर की रहेंगी।
इनमें ट्रेन नंबर 12460 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को नया ट्रेन नंबर 14680 दिया गया है। जबकि ट्रेन नंबर 12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस नए ट्रेन नंबर 14679 के नाम से जानी जाएगी। नए नंबर के परिचालन के अलावा इनकी समय सारणी में कोई बदलाव नहीं रहेगा। अब तक ट्रेन संख्या 12460 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अमृतसर से सुबह 6:15 बजे अपनी यात्रा शुरू करते हुए कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत के रास्ते दोपहर 2:25 पर नई दिल्ली स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करती है।
विज्ञापन

करनाल स्टेशन पर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का दोपहर 11:44 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। दूसरी ओर ट्रेन संख्या 12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से दोपहर 1:50 बजे चलकर सोनीपत, पानीपत से होकर करनाल के रास्ते रात 10:25 बजे अमृतसर स्टेशन पर पहुंचती है। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस का करनाल स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 3:51 का है। नए साल में इन दोनों ट्रेनों की संख्या को बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed