{"_id":"68ffe2155c59ad7753086d3c","slug":"passengers-going-to-bihar-struggle-with-luggage-and-crowds-karnal-news-c-244-1-pnp1011-146140-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सामान के बोझ और भीड़ से जूझ रहे बिहार जाने वाले यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सामान के बोझ और भीड़ से जूझ रहे बिहार जाने वाले यात्री
Tue, 28 Oct 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। स्टेशन पर जिले से बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। पिछले कई दिनों से यात्री लगातार छठ पूजा पर बिहार जा रहे हैं। पानीपत से गुजरने वाली बिहार रूट की सभी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रिजर्वेशन फुल होने के बाद यात्री जनरल डिब्बों में चढ़ने को मजबूर हैं जहां स्थिति अत्यधिक भीड़ भाड़ वाली बनी हुई है। सामान ज्यादा होने के कारण यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेनें पहले से ही फुल होकर स्टेशन पर पहुंचती हैं।
स्टेशन पर ट्रेनों की देरी से भी यात्री परेशान रहे। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली पानीपत एमईएमयू समेत नौ ट्रेनें देरी से आई। ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पर आ रही हैं जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री कमली और तुषार ने बताया कि वह अपनी ट्रेन के आने से करीब 20 मिनट पहले ही स्टेशन पर आ गए थे। स्टेशन पर आने के बाद चला कि हमारी ट्रेन डेढ़ घंटी की देरी से आ रही है। इतनी देरी में तो हम अपने घर ही पहुंच जाते। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को इतना लंबा इंतजार न करना पड़े क्योंकि हर यात्री को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है।
ये ट्रेनें आई देरी से
दिल्ली पानीपत एमईएमयू सवा दो घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और मालवा सुपरफास्ट एक घंटे की देरी से आई। लुधियाना स्पेशल फेयर एसी सुपरफास्ट फेस्टिवल दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 40 मिनट और झेलम एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू एक घंटा की देरी से आई।
विज्ञापन
वर्जन :
स्टेशन पर यूपी, बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव का समय अब भी बढ़ा रखा है। जैसे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम होती चली जाएगी ट्रेनों के ठहराव का समय पहले वाला कर दिया जाएगा। कुछ ट्रेनें स्टेशन पर देरी से आई। जिस कारण यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।