{"_id":"663aa8e90596df0cd90be9c4","slug":"participate-in-walkathon-on-12th-to-awaken-the-spirit-karnal-news-c-18-1-knl1004-384653-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अलख जगाने के लिए 12 को वॉकथॉन में लें हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अलख जगाने के लिए 12 को वॉकथॉन में लें हिस्सा
Wed, 08 May 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 08 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोकतंत्र के महा पर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 12 मई यानि रविवार को अलख जगाने की बेला है। आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से सुबह 6:15 बजे पिहोवा चौक के समीप स्थित जवाहर पार्क पर वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है।
आप सबसे अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर हम अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। चुनाव आयोग भी इसके लिए पूरी कोशिश कर रहा है।
वॉकथॉन का शुभारंभ पिहोवा चौक स्थित जवाहर पार्क के मुख्य द्वार से होगा। इसमें मुख्य अतिथि तौर पर एडीसी के सी जया श्रद्धा शामिल होंगी। इससे पहले लोगों को जागरूक करने के लिए देसी रंग मंच की तरफ से चुनाव में मतदान के महत्व को दिखाते हुए एक नुक्कड़ नाटक भी पेश किया जाएगा। यह वॉकथॉन जवाहर पार्क के मुख्य गेट से शुरू होकर लघु सचिवालय में संपन्न होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए आप क्यू आर कोड को स्कैन करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। ऐसा लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है, इसमें कॉलेज के विद्यार्थीख् एनएसएस से जुड़े स्वयंसेवक, खिलाड़ी, समाजसेवी संस्थाएं आदि हिस्सा लेंगे। वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य शहर वासियों मतदान के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
कुल दूरी
एक किलोमीटर
अगुवाई करेंगे
अर्जुन अवार्डी व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनोज और महिला मुक्केबाज- लासू यादव