फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parks and YogShala will be built in six thousand villages of Haryana

हरियाणा: छह हजार गांवों में बनेंगे पार्क व योगशालाएं, एक हजार कोच और योग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी

Mon, 27 Jun 2022 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 02:34 AM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही एक हजार कोच और योग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
Parks and YogShala will be built in six thousand villages of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

करनाल जिले में मधुबन पुलिस अकादमी में हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के छह हजार गांवों में दो एकड़ में पार्क या व्यामशालाएं बनाने की योजना है, जिसके लिए शीघ्र ही हरियाणा में एक हजार कोच और योग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ना बेहद आवश्यक है। इसके तहत सरकार की ओर से खासकर खेलों से जोड़ने पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां बनाई जा रही हैं, इनके बनने से युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। उनमें खेल भावना का सृजन होगा।
विज्ञापन


जब उनका मन रचनात्मक कार्यों व खेलों में लगेगा तो वह नशे की तरफ नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव में दो एकड़ में पार्क/व्यामशाला बनाने की योजना है। इनके संचालन के लिए एक हजार कोच और योग शिक्षक भर्ती की योजना तैयार कर ली गई है। यह योजना प्रदेश के छह हजार गांव में लागू करेंगे। हरियाणा सरकार ने पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब जैसी कहावत को बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed