फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   park, lake, sports ground, development, karnal

पार्क में गंदगी, झील बनी खेल का मैदान

Mon, 23 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 23 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
park, lake, sports ground, development, karnal
park - फोटो : अमर उजाला

जीटी रोड के किनारे 51 एकड़ में बना कर्णनगरी का सबसे बेहतरीन अटल पार्क अब अपना अस्तित्व खो रहा है। यह पार्क कभी अपने विशालकाय क्षेत्रफल, हरियाली, मनमोहक झील, झरना और पहाड़ के कारण जाना जाता था, लेकिन अब इसकी पहचान कूड़े के ढेर, चारों तरफ फैली गंदगी के तौर पर हो रही है। झील और झरने में पानी आए वर्षों गुजर गए। अब झील लोगों के लिए खेल ग्राउंड बन गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर बने इस अटल पार्क को जिस उद्देश्य से बनाया गया था, वह पीछे छूट गया है। शौचालयों में पानी बहता रहता है, जबकि पेयजल की टूटियां खाली पड़ी हैं।

विज्ञापन


अहम बात यह है कि हुडा इस पार्क के मेनटेन के नाम पर प्रति माह लाखों रुपये खर्च करता है, बावजूद इसके लोगों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अटल पार्क में पूरा दिन सेक्टर-6,7, 8, 9,12,13 सहित मॉडल टाउन, बसंत विहार, आरकेपुरम नरसी विलेज सहित कई कॉलोनी के व्यक्ति सैर सपाटे के लिए आते हैं। यही नहीं छुट्टी के दिन दूर-दूर से लोग अपनी फैमिली के साथ भी पार्क में पिकनिक मनाने और प्रकृति को नजदीक से निहारने आते थे। अब यहां फैली गंदगी और सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों ने इससे दूरी बना ली है। पार्क की हरियाली लगातार खत्म होती जा रही है। पार्क में फूल-पौधों के नाम पर सिर्फ पेड़ ही बचे हैं।
विज्ञापन


तालाब में खेलते हैं क्रिकेट
अटल पार्क में कभी हजारों की तादाद में फूल खिलते थे, लेकिन अब फूलों की संख्या कम है। फूल पौधों के लिए बनीं क्यारियां भी अब नष्ट हो रही हैं। पार्क में बनाया गया पहाड़ भी उजड़ सा गया है। शहरवासियों को पहाड़ से झरना बहता देखे वर्षों बीत गए हैं। झरने के साथ बना तालाब भी करीब दो साल से सूखा पड़ा है। अब यह तालाब बहने की जगह बच्चों का क्रिकेट ग्राउंड बन गया है। बच्चे तालाब के अंदर दिनभर क्रिकेट खेलते हैं। पार्क की सुंदरता अब खत्म होने की कगार पर है, लेकिन इसकी दशा सुधारने का जिम्मेदार हुडा विभाग पार्क के उजड़ने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में लगा है कूड़े का ढेर
पार्क में सफाई का भी अभाव बना हुआ है। पार्क के कोनों में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। इससे आती बदबू आस-पास से गुजरने वाले लोगों को नाक बंद करने पर मजबूर कर देती है। यह स्थिति पार्क में सभी जगह है। पार्क को मेंटेन रखने और साफ-सफाई के लिए हुडा ने दर्जनों कर्मचारी रखे हैं, लेकिन पार्क की दशा देखकर लगता है, कि यहां पर सफाई के नाम पर सिर्फ खाना-पूरी होती है। गंदगी के कारण अब लोगों ने पार्क से दूरी बना ली है।

नहीं है पानी की सुविधा
51 एकड़ के विशालकाय क्षेत्र में बने इस अटल पार्क में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जहां एक तरफ शौचालय बंद है, वहीं दूसरी तरफ पानी पीने के लिए पार्क के अंदर लगी पानी की टोटियां भी सूखी पड़ी हैं। हालांकि विभाग की ओर से एक दो जगह पर पीने के पानी की टंकी रखवाई गई है, लेकिन टोटियां टूटी होने के कारण टंकियां सिर्फ शोपीस बन कर रह गई हैं। पानी की कमी के कारण पार्क में आने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।


अभी सर्दी का समय है, इसलिए तालाब को नहीं भरा जा रहा है। सर्दी खत्म होते ही पार्क का मेंटेनेंस कर तालाब में पानी भर झरने को चालू किया जाएगा। यदि पार्क में सफाई नहीं है तो अधिकारियों पर जिम्मदारी तय की जाएगी। पार्क में जो भी खामियां हैं, उनको जल्द दूर किया जाएगा, ताकि लोग सुबह और शाम सैर का आनंद ले सकें।
- वाईएम मेहरा, एसई, हुडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed