फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parents worried after hearing news and watching viral videos

खबरें सुनकर और वायरल वीडियो देखकर चिंता में अभिभावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Parents worried after hearing news and watching viral videos
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों की स्थिति खराब होती जा रही है। इधर, वर्ल्ड वार और परमाणु युद्ध के खतरे की खबरें और वहां के हालात की वायरल हो रही वीडियो देखकर अभिभावक चिंतित हैं। अभिभावकों के अलावा वहां फंसे विद्यार्थी भी सरकार से ज्यादा भारतीय विद्यार्थियों को अपने वतन वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं।
वहीं यूक्रेन में फंसे करनाल के लायक अत्री ने वीडियो जारी करके बताया है कि वहां किसी से कोई मदद नहीं मिल रही है। खाना भी खत्म हो गया है। वहीं एक अन्य लड़की के वायरल वीडियो में वो कह रही है कि रूसी सैनिक लड़कियों को उठा कर ले जा रहे हैं। भारतीय नागरिकों के साथ मारपीट भी होने लगी है। वे सरकार से जल्द मदद करने की मांग रही है।
विज्ञापन

परिवार चिंता में है, खबरें देखकर बढ़ रही घबराहट
राम नगर निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा कर्मजीत पोलैंड के बार्डर के पास है। सरकार ने पोलैंड बार्डर पर कोई फ्लाइट नहीं भेजी। वहां बहुत खराब हालत हैं। बच्चे भगवान भरोसे हैं। वायरल हो रहे वीडियो से पता चल रहा है कि लड़कियों की स्थिति ज्यादा खराब है। सरकार से गुहार है कि जल्द फ्लाइट भेजे। विदेश मंत्री के भेजे ई-मेल का भी कोई जवाब नहीं आया। अभी तक करनाल का कोई भी बच्चा नहीं आया है। वर्ल्ड वार की खबरें सुनकर और घबराहट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस तापमान में बिना कंबल गुजार रहे रात
वीडियो जारी करके गांव खानपुर के लायक अत्री ने बताया कि युवाओं को माइनस तापमान में खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ रही है। भारत सरकार से अपील की कि पूरी व्यवस्था के साथ छात्रों को निकाला जाए। वे चन्नीवीसी में फंसे हुए हैं। वहां पर वॉर की स्थिति बनी हुई है। बॉर्डर पर भी ज्यादा भीड़ हो गई है। उनके पास न खाने को कुछ है और कंबल भी कमरे पर रह गए। उन्होंने बताया कि रात को करीब एक बजे हमारे पास मैसेज आया कि स्थिति रेड अलर्ट पर है। हमें तुरंत बंकर में ले जाया गया। दो घंटे तक बंकर में रुके। यहां से रोमानिया बॉर्डर बहुत पास है। सरकार से बॉर्डर पार करवाने की मांग की है। सेना के व्यवहार से विद्यार्थी डरे हुए हैं।

वीडियो में लड़की बोली, हमें चारों तरफ से घेर रखा है..
यूक्रेन में फंसे बच्चों के अभिभावकों के पास एक लड़की का वायरल वीडियो आया है। जिसमें उत्तर प्रदेश लखनऊ की छात्रा गर्वा मिश्रा बता रही हैं कि भारतीय लड़कियों को रूसी सेना द्वारा पकड़ा जा रहा है। उन्हें वहां पर जान का खतरा है। उन्होंने बताया कि वे कीव में फंसे हैं। यहां पर चारों तरफ से घिर चुके हैं। किसी से कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि कल रात को कुछ लोग आए, हंगामा किया और उनके गेट को तोड़ दिया। उसके बाद अंदर आने की कोशिश की। ऐसी स्थिति के बाद सोचा कि यहां से निकल जाते हैं। हमारे पास ट्रेन, बस व कार का ही विकल्प है। जो छात्र कीव से बस व कैब में निकले रूस की सेना ने उन्हें रोका। उन पर फायरिंग की और भारतीय लड़कियों को वहां से लेकर गए। लड़कियों को कहां लेकर गए कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed