फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parents opened a front against schools

अभिभावकों ने स्कूलों के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 31 Jan 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Fri, 31 Jan 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Parents opened a front against schools
सीबीएसई स्कूलों की हड़ताल को अभिभावकों ने अवैध करार देते उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अभिभावक एकता मंच के बैनर तले अभिभावकों ने वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और हड़ताल पर जाने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


इस ज्ञापन की प्रति कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, डीसी, एसपी करनाल, एसडीएम करनाल और सीबीएसई बोर्ड पंचकूला को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


अभिभावक एकता मंच के सदस्यों ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार एक कमेटी का गठन किया गया है, जो कि सेक्शन 134-ए के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े और बीपीएल परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि इस कमेटी के गठन से प्राइवेट स्कूल जो कि सेक्शन-134 के तहत दो लाख रुपये तक की आय वाले अभिभावकों के बच्चों को एडमिशन नहीं दे रहे थे उन सभी प्राइवेट स्कूलों पर अंकुश लग पाएगा।

सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी प्राइवेट स्कूलों को अपने यहां दाखिल कुल बच्चों को 10 प्रतिशत सेक्शन 134-ए के तहत दाखिला देना पडे़गा, जो स्कूल हुडा सेक्टर में स्थापित हैं, उनको अपने स्कूल में दाखिल सभी बच्चों का 20 प्रतिशत दाखिला देना पडे़गा।

सेक्शन 134-ए के अंतर्गत अभिभावकों को सरकारी स्कूलों के बराबर फीस देनी पड़ती है, जो कि आठवीं कक्षा तक शून्य व बारहवीं कक्षा तक नाममात्र की है। इस कमेटी के गठन का शहर में चारों ओर ही स्वागत हो रहा है।

इस फैसले से अभिभावक बहुत खुश हैं, लेकिन स्कूल संचालक जिनके लिए बच्चों का प्राथमिकता शिक्षा एवं उनका भविष्य नहीं है बल्कि पैसा है, ऐसे स्कूल संचालक वीरवार को हडताल पर चले गए।

अब जबकि बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाने की जरूरत है, ऐसे में स्कूल संचालकों द्वारा हड़ताल करना अनैतिक, असंवैधानिक और गैर कानूनी है।


अभिभावक एकता मंच के अध्यक्ष दिनेश नरूला ने कहा कि आज एक बार फिर स्कूलों का लालची और अमानवीय चेहरा समाज के सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि अभिभावक एकता संघ सभी सामाजिक संगठनों, जन प्रतिनिधियों, समाज के जागरूक नागरिकों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, धार्मिक संगठनाें और राजनीतिक दलों से आह्वान करता है कि हड़ताल पर जाने वाले स्कूलों के खिलाफ आवाज उठाएं ताकि बच्चों का भविष्य संवारा जा सके।


मंच के सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की कि बच्चों की पढ़ाई पर कुठाराघात करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed