फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parcels will not be sent to Delhi Junction, New Delhi and Anand Vihar Terminal till 26th.

Karnal News: 26 तक दिल्ली जंक्शन, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर नहीं भेज पाएंगे पार्सल

Fri, 17 Oct 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 17 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Parcels will not be sent to Delhi Junction, New Delhi and Anand Vihar Terminal till 26th.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अब 17 यानी शुक्रवार से 26 अक्टूबर तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल से किसी भी प्रकार का पार्सल न भेजा जाएगा या न बुक किया जा सकेगा। उत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
ये आदेश सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन लीज्ड एसएलआर (सीटिंग कम लगेज रैक) और वीपी (पार्सल वेन) पर भी लागू रहेंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों पर ही नहीं बल्कि उन ट्रेनों पर भी लागू होगा जो इन स्टेशनों से होकर गुजरती हैं और जिनमें दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग या अनलोडिंग का स्टॉपेज होता है।
विज्ञापन




15 से बुकिंग पर भी रोक

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रेलवे के माध्यम से सीधी पार्सल बुकिंग पर 15 से 26 अक्टूबर तक अस्थायी रोक रहेगी। इस अवधि में पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पर पैकेजिंग या लोडिंग से जुड़ा कोई भी काम नहीं होगा। हालांकि, रेलवे ने यह स्पष्ट किया है कि यात्रियों को अपने व्यक्तिगत सामान को डिब्बों में साथ ले जाने की अनुमति होगी। इससे शहर से रोजाना रेलवे पार्सल से दिल्ली सामान भेजने वाले व्यापारियों का काम प्रभावित होगा। इस निर्णय से इन इलाकों के छोटे-बड़े व्यवसायियों और ई-कॉमर्स से जुड़े कारोबार पर अस्थायी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष दीपावली और छठ पर्व के समय दिल्ली क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की अत्याधिक भीड़ होती है, जिससे प्लेटफार्मों पर पार्सल हैंडलिंग करना कठिन हो जाता है। यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए ही यह अस्थायी रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध अस्थायी है। इसे 26 अक्टूबर की मध्यरात्रि के बाद हटा लिया जाएगा। इसके बाद पार्सल की बुकिंग और परिवहन सामान्य रूप से शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed