फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Para badminton player Nitesh won gold and silver in Brazil

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश ने ब्राजील में जीते स्वर्ण और रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Para badminton player Nitesh won gold and silver in Brazil
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ब्राजील के साओ पाउलो में 19 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित हुई ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में करनाल के बैडमिंटन प्रशिक्षक व पैरा खिलाड़ी नितेश कुमार ने सिगंल मुकाबले में एक स्वर्ण और डबल मुकाबले में रजत पदक जीता कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
वरिष्ठ बैडमिंटन प्रशिक्षक नितेश कुमार ने सिगंल के सेमी फाइनल में पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। नितेश ने जहां जापान के डाइसुके फुजिहारा को हरा स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, वहीं, डबल में अपने जोड़ीदार तरुण ढिल्लों के साथ मिलकर रजत पदक जीता। पूरी प्रतियोगिता में भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम ने नौ स्वर्ण, छह रजत, 13 कांस्य पदक सहित कुल 28 पदक जीते। भारतीय पदक तालिका वर्ष 2015 के बाद से 148 स्वर्ण, 141 रजत और 196 कांस्य सहित अब तक 485 पदक तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

विशेष उपलब्धि
नितेश ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कई नेशनल और इंटरनेशनल पदक देश के नाम किए हैं। जिसमें मुख्य रूप से 29 मार्च 2021 में दुबई पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल के सिगंल और डबल में दो रजत, 16 नवंबर 2021 में युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल के सिगंल और डबल में दो कांस्य और 24 दिसंबर 2021 में चौथी नेशनल पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिगंल और डबल में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्र्राजील में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
: स्वर्ण पदक विजेता नितेश कुमार, तरुण ढिल्लों, मनदीप कौर, ज्योति वर्मा, मनीषा रामदास (सिंगंल) मनीषा रामदास और मनदीप कौर, तरुण और नितेश कुमार, हार्दिक मक्कड़ और रूथिक रघुपति, एसएल4 अरवाज अंसारी और दीप रंजन (डबल)

: रजत पदक विजेता खिलाड़ी सुकांत कदम, प्रेम कुमार अली, पारुल परमार, नित्या श्रे (सिंगंल)
: पलक कोहली और पारुल परमार, चिराग बरेथा और मनदीप कौर (डबल)
: कांस्य पदक विजेता प्रमोद भगत, मनोज सरकार, नीलेश गायकवाड़, धीनगरन, अमू मोहन (सिंगल)
- मनोज सरकार और विक्रम कुमार, चिराग बरेथा और नीलेश गायकवाड़, अबू हुबैदा और प्रेम कुमार अली, आरती पाटिल और अमू मोहन, नित्याश्री और लताताई उमरेकर, शशांक कुमार और अमू मोहन, पलक कोहली और प्रमोद भगत (डबल)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed