फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pankaj trapped in money laundering, Basant suffering from lower spine and sugar.

Karnal News: मनी लांड्रिंग में फंसे पंकज लोअर स्पाइन तो बसंत शुगर से ग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Pankaj trapped in money laundering, Basant suffering from lower spine and sugar.
अंबाला। करीब 400 करोड़ की मनी लांड्रिंग मामले में फंसे एम एम के मालिकों को सेंट्रल जेल से सीधा छावनी नागरिक अस्पताल के प्राइवेट एसी कमरे में उपचार देने का मामला गर्मा गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छावनी नागरिक अस्पताल पूरा ही सेंट्रल एसी है और प्राइवेट कमरे में कोई अलग से एसी नहीं है। जबकि कमरे में दाखिल बसंत और पंकज बंसल की तबीयत खराब है। छावनी में सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया है। बसंत बंसल को जहां चमड़ी रोग, बीपी, शुगर, किडनी की दिक्कत है। वहीं पंकज बंसल को लोअर स्पाइन में दिक्कत है और करीब चार दिन से बुखार भी है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बता दें कि पंकज बंसल को 23 अगस्त तो बसंत बंसल 28 अगस्त को अस्पताल में दाखिल हुए।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

दरअसल, करीब 400 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग का मामला सामने आया था। इस घोटाले में एमएम के मालिक बसंत बंसल व अन्य पंकज बंसल, रूप बंसल का नाम सामने आया था। ऐसे में तीनों छावनी की सेंट्रल जेल में दाखिल थे। तीनों पर आरोप है कि हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब में इनके कई आवासीय व अन्य प्रोजेक्ट चल रहे हैं। निवेशकों व ग्राहकों के फंड को डायवर्ट कर और हेराफेरी करने के आरोप लगे हैं। कई शैल कंपनियों के माध्यम से आईआरईओ ने करीब चार सौ करोड़ रुपये हासिल करने और कागजों में विकास अधिकारियों को भुगतान दिखाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन---------
जेल में बंद इन तीनों को चिकित्सक ने गंभीर समस्या बताई थी। इसके कारण उन्हें छावनी के अस्पताल में भेजा गया क्योंकि वहां पर स्पेशलिस्ट चिकित्सक थे। इनमें से एक को रीढ़ में दिक्कत है तो दूसरे को दिल की समस्या है। इनका उपचार चल रहा है।
-डॉ कुलदीप , सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed