{"_id":"6661035a8aa24747be037c06","slug":"panic-due-to-firing-outside-the-immigration-center-karnal-news-c-18-knl1008-404553-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इमीग्रेशन सेंटर के बाहर फायरिंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इमीग्रेशन सेंटर के बाहर फायरिंग से दहशत
विज्ञापन
तीन राउंड गोली चलाने के बाद आरोपी नकाबपोश फरार, कर्ण कैनाल बाजार में हुई वारदात
- सीआईए, डीएसपी सिटी सहित थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण कैनाल स्थित एक इमीग्रेशन सेंटर की सीढि़यों पर अज्ञात नकाबपोश युवक तीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गया जिससे दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112, डीएसपी सिटी, सीआईए व सिविल लाइन थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके से तीन गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं।
बुधवार शाम करीब पांच बजे कर्ण कैनाल स्थित थामेस और आरवी इमीग्रेशन व एक अन्य इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स सेंटर के बाहर यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात नकाबपोश युवक तीन राउंड फायर करने के बाद कर्ण कैनाल से ई-रिक्शा से हाईवे पर पहुंचा और वहां से कुरुक्षेत्र की बस में चढ़ गया।
इसी दौरान इमीग्रेशन सेंटर के साथ लगते एक दुकानदार ने अपने भाई की मदद से आरोपी युवक को आईटीआई चौक पर बस से नीचे उतारा और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस किसी नकाबपोश को पकड़ने से इनकार कर रही है। गोली चलने के बाद आसपास के सेंटर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कर्ण कैनाल में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तीन गोली के खोल बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी फरार हैं। आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी की जांच की जाएगी। जिससे जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सकें।
विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल