फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   panchyat kunjpura

करनाल: ब्लाॅक समिति कुंजपुरा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
panchyat kunjpura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। जिलेभर में तो ब्लाॅक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव हो चुके हैं लेकिन खंड कुंजपरा ब्लॉक समिति के चुनाव अभी तक सहमति नहीं बन पाने के कारण नहीं हो सके थे। अब तीसरी बार चुनाव के लिए 20 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है।
ब्लाॅक पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव खंड कार्यालय में होगा। इसके लिए इंद्री एसडीएम राजेश पूनिया को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इससे पूर्व यह चुनाव अलग-अलग कारणों से दो बार स्थगित हो चुका है। अब तीसरी बार सोमवार 20 फरवरी की तिथि निश्चित की गई है। खंड कुंजपुरा में 16 ब्लॉक समिति सदस्य हैं। अध्यक्ष का पद एससी वर्ग में पुरुष के लिए आरक्षित है। खंड कुंजपुरा ब्लॉक समिति में चार सदस्य एससी वर्ग से हैं। जिसमें एक सदस्य महिला है, इसलिए वह चुनाव रेस से बाहर हो गई हैं। अब सिर्फ तीन सदस्यों पर दारोमदार है।
विज्ञापन

उपमंडल इंद्री के एसडीएम राजेश पूनिया ने बताया कि खंड कुंजपुरा पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को 11 बजे का समय निश्चित किया गया है। निर्धारित समय पर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। चुनाव के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। खंड के सभी 16 पंचायत समिति सदस्यों को चुनाव के बारे में सूचित कर दिया गया है। इधर, सियासी सूत्रों का कहना है कि यहां दो पक्ष अपनी-अपनी अध्यक्ष बनाना चाहते हैं लेकिन दोनों के ही पास समान सदस्यों की संख्या है। इसलिए सोमवार को चुनाव हो पाएगा, इसमें अभी भी संशय बना हुआ है, लेकिन देर रात तक सदस्यों को अपने पाले में लाने के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed