फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Panchayat election today

पंचायतों की चौधर का फैसला आज

Sun, 17 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 17 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
जिले के पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में आज घरौंडा व निसिंग ब्लॉक की 102 पंचायतों  के चौधरियों का फैसला रविवार को मतदाता करेंगे। निसिंग की 50 व घरौंडा की 52 पंचायतों के लिए 381 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। प्रशासन द्वारा शांतिप्रिय ढंग से चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सुबह सात बजे से शाम को चार बजे तक बूथों पर वोटिंग होगी।
विज्ञापन

जिले में पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को सुबह सात बजे से  निसिंग व घरौंडा क्षेत्र की पंचायतों के चौधरियों के चुनाव के लिए मतदान होगा। दोनों खंडों से करीब 2.40 लाख मतदाता घरौंडा की 52 पंचायत व 30 वार्ड तथा निसिंग क्षेत्र की 50 पंचायत व 30 वार्डों के प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला करेंगे। निसिंग खंड में कुल 109959 और घरौण्डा में 127541 मतदाता हैं। निसिंग खंड में कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या 58931 और घरौंडा में 58869 पुरूष मतदाता है। इसी प्रकार निसिंग खंड में महिला मतदाताओं की संख्या 51028 और घरौण्डा में 58672 में महिला मतदाता है। घरौंडा क्षेत्र के 210 बूथों व निसिंग क्षेत्र के 171 बूथों से वोटिंग कर प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी
पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण चुनावों को स्वतंत्र और शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए सभी  तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद प्रबन्ध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर प्रशासन द्वारा नजर रखने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाईजर और पुलिस पार्टियां तैनात कर दी गई हैं। इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा.जे.गणेशन ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और डयूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने आगे कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां चुनाव के कार्य को सावधानी और सर्तकता के साथ सम्पन्न करवाएं। शनिवार को मास्टर टे्रनरों द्वारा सभी को बेल्ट बॉक्स व ईवीएम से मतदान करवाने की अंतिम रिहर्सल करवाई गई तथा पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित कर दी है। दूसरे चरण में रविवार 17 जनवरी को होने वाले घरौण्डा और निसिंग के पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के लिए ये पहचान पत्र भी होंगे मान्य
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए आयोग द्वारा फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 15 अन्य पहचान पत्र भी मान्य किए गए हैं,जिनमें ड्राईविंग लाईसैंस, पैन कार्ड, सेवा पहचान कार्ड, फोटो युक्त बैंक पास बुक, फोटो युक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, फोटो युक्त अनुसूचित जाति / जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, फोटो युक्त विकलांग प्रमाण पत्र, फोटो युक्त हथियार लाईसैंस, फोटो युक्त मनरेगा जॉब कार्ड, फोटो युक्त संपति दस्तावेज, फोटो युक्त पैंशन दस्तावेज, फोटो युक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट शामिल हैं।

जिला परिषद और ब्लॉक समिति वार्डों की संख्या
जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए चुनाव हो रहे हैं । प्रथम चरण में असन्ध और इन्द्री क्षेत्र में चुनाव हो चुके हैं तथा दूसरे चरण में निसिंग और घरौण्डा क्षेत्र में भी जिला परिषद के चुनाव हैं और ये चुनाव तीसरे चरण में करनाल और नीलोखेड़ी क्षेत्रों में भी होने हैं। रविवार को निसिंग और घरौण्डा में ब्लॉक समिति पंच, सरपंचों के चुनाव भी हैं । निसिंग में वार्डों की संख्या  30 और घरौंडा में 30 है।  निसिंग में पंचायतों की संख्या 50 तथा घरौंडा में 52 पंचायतें हैं।

निसिंग के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ
उपायुक्त ने बताया कि निसिंग ब्लॉक के गांव बालू, बांसा, थरोटा, डाचर, गोबिंदगढ़, फतेहगढ़, बरास, अमुपुर, बसतली, जाणी, जुण्डला, कतलाहेड़ी, पिचौलिया, खेड़ी नरू , घोघड़ीपुर, सांभली, गोंदर, औंगद सहित  18 गांवों में 106 बूथ अतिसवेंदनशील हैं तथा अलीपुर वीरान, डबरी, प्योंत, चकदा, बहलोलपुर  5 गांव में 10 बूथ संवेदनशील बूथ हैं।

घरौंडा के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ
घरौंडा ब्लॉक के गांव अराईपुरा, बरसत, डेरा संजय नगर, गगसीना, गढ़ी भरल, कैमला, कालरों, कुटेल, मूनक, रायपुर जाटान, स्टौंडी, गढ़ी खजुरगांवों सहित 12 गांवों के  81 बूथों को अतिसवेंदनशील व बलहेड़ा, जमालपुर, ऐंचला, फुरलक, सदरपुर, बसताड़ा, शेखपुरा, खालसा, गुढ़ा 9 गांव में 38 बूथ संवेदनशील हैं।

इन पदों के लिए होगा संघर्ष
घरौंडा : 52 पंचायत, कुल बूथ : 210,
पंचायत : 52 :
सरपंच 51 पद हैं और प्रत्याशी : 240
एक निर्विरोध चुना गया। 51 के लिए होगा चुनाव।
पंच पद : 349 : प्रत्याशी : 847 (274 चुने गए)
ब्लाक समिति पद 30 : प्रत्याशी 141
जिला परिषद :
निसिंग
कुल पद : चार पद
प्रत्याशी :55
जिला परिषद :
निसिंग
कुल पद : चार पद
प्रत्याशी :55


पुलिस ने किया फ्लैगमार्च
मूनक, कैमला, कोहंड, कुटेल, गगसीना सहित सभी अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर डीएसपी राजेश लुहान, बलजिंद्र, कुशलपाल ने टीम बनाकर सभी गांव का निरिक्षण किया और फ्लैग मार्च किया। ब्लॉक में 38 अतिसंवेदनशील व 38 संवेदनशील बूथ हैं।


निसिंग : 50 गांव
निसिंग : कुल पंचायत : 49 सरपंच पद : प्रत्याशी50 : 192पंच : प्रत्याशी 532 : 221 (298 निर्विरोध चुने)ब्लाक समिति पद : प्रत्याशी30 : 98 प्रत्याशी मैदान में (2 र्निविरोध चुने) जिला परिषद :
घरौंडा :सरपंच : पद : 52 : प्रत्याशी : 240पंच पद : 633, निर्विरोध चुने 274359पंच पदों के लिए 847 मैदान में ब्लाक समिति पद :30 : प्रत्याशी 141

जिला परिषद घरौंडा।
कुल पद : चार
कुल प्रत्याशी : 41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed