{"_id":"6562614ee26e08ee920ec1a7","slug":"palki-sahib-ride-with-musical-instruments-karnal-news-c-18-knl1008-270623-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गाजेबाजे के साथ निकली पालकी साहिब की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गाजेबाजे के साथ निकली पालकी साहिब की सवारी
Sun, 26 Nov 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
करनाल। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशपर्व से दो दिन पहले शहर में नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी साहिब की शोभा देखते ही बनती थी। शहर में श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह स्टाल लगा लंगर की व्यवस्था की गई।
रागी जत्थों ने मिटी धुंध जग चानन होया शब्द गाकर बताया कि देश और समाज में अंधकार रूपी अज्ञान छटने लगा जब गुरु नानक देव जी प्रकट हुए। पालकी साहिब के आगे स्कूली बच्चे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुति करते रहे। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व से दो दिन पहले गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी द्वारा डेरा कारसेवा के प्रमुख तथ पंथ प्रचारक जत्थेदार बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में नगर कीर्तन निकाला।
सुबह गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास की गई। इसके बाद पहली पातशाही गुुरुद्वारा मंजी साहेब से नगर कीर्तन को पूर्णता प्रदान की गई। पालकी साहिब की अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पालकी साहिब पर माथा टेका और सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी। बाबा सुखा सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मेयर रेनू बाला गुप्ता को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नगर कीर्तन में कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, तथा शहरी कांग्रेस के पूर्व प्रधान अशोक खुराना को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा डेरा कारसेवा से शुरू हुआ नगर कीर्तन गुरुद्वारा मंजी साहेब, सराफा बाजार, कर्ण गेट, कमेटी चौक, दावत होटल, अस्पताल चौक, कुंजपुरा रोड, सब्जी मंडी से होते हुए गुरुद्वारा डेरा कारसेवा पर विश्राम लिया।
नगर कीर्तन के दौरान सिख युवकों ने गतके का प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया। नगर कीर्तन में गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान बरिंदर सिंह, उप प्रधन रतन सिंह, महासचिव जत्थेदार भाई इंद्रपाल सिंह, हरप्रीत सिंह नरूला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरपाल सिंह डोनी, अरविंदर सिंह चौपड़ा, जश पाल सिंह,जसबीर सिंह,सिंह मूनक, जसविंदर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह रामगढि़या, किशोर नागपाल गगन मैहता, राजेंद्र अरोड़ा पप्पी, तेजेंद्र पाल सिंह डिम्पी, जसविंदर सिंह बिल्ला ने हिस्सा लिया।
बाक्स
गुरमति समागम कल
गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुरुपर्व के अवसर पर 27 नवबंर को गुरमति समागम में दरबार साहेब अमृतसर के हजूरी रागी निरभै सिंह, इंटरनेशनल ढाडी जत्था बीबी सुरिंदर कौर जी पंजाब, गुरुद्वारा मंजी साहेब के हेड ग्रंथी भाई अमृत पाल सिंह,हजूरी रागी भाई बलविंदर सिंह, सुखमणि साहेब गुरुद्वारा सेक्टर सात के हजूरी रागी भाई इंद्रजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा माडल टाउन के हजूरी रागी भाई हर दयाल सिंह गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे।