{"_id":"696e9c35bed388c6ef0d90a7","slug":"paid-homage-to-maharana-pratap-by-offering-a-garland-of-flowers-karnal-news-c-18-knl1018-827809-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महाराणा प्रताप को पुष्पमाला अर्पित कर किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महाराणा प्रताप को पुष्पमाला अर्पित कर किया नमन
Tue, 20 Jan 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
निगदू/ करनाल। महाराणा प्रताप केवल एक ऐतिहासिक योद्धा नहीं बल्कि स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के शाश्वत प्रतीक हैं। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान सोमवार को गांव निगदू में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. वीरेंद्र ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया लेकिन कभी भी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। इस दौरान गांव के सरपंच मोंटू, डॉ. सूबे सिंह राणा, डॉ. सुंदर राणा, संदीप राणा, संत राणा, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन