करनाल। महान शिक्षाविद् सर बीएन राव की पुण्यतिथि पर रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। समाज के सदस्यों ने बीएन राव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद भंडारा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। धर्मशाला में एकत्रित ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों ने कहा कि सर बीएन राव का जीवन देश और समाज को प्रगतिशील दिशा प्रदान करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विचार, सिद्धांत और मानवीय मूल्य नई पीढ़ी तक पहुंचें यही इस आयोजन का उद्देश्य है। जीवन मोदगिल कुरुक्षेत्र, रामफल शर्मा हिसार, संदीप शर्मा प्रधान कपाल मोचन ब्राह्मण सभा, राजेश कलसोरा, मोनू रावण सालवान, तरुण शर्मा तनु रांवर, बलबीर शर्मा हिसार, रोशन शर्मा सरपंच, सचिन बल्ला, गुलाब बाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो