{"_id":"6af62dfc98684d3d6d0b6635","slug":"paddy-procurement-target-is-138-lakh-mt-behind-karnal-news-c-18-knl1018-1030588-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धान खरीद लक्ष्य से 1.38 लाख एमटी पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धान खरीद लक्ष्य से 1.38 लाख एमटी पीछे
विज्ञापन
धान खरीद लक्ष्य से 1.38 लाख एमटी पीछे
- फोटो : धान खरीद लक्ष्य से 1.38 लाख एमटी पीछे
धान खरीद में तीन दिन शेष, लक्ष्य में 1.38 लाख एमटी पीछे
पिछले साल के मुकाबले आवक में 6.44 लाख एमटी की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। धान खरीद का सीजन समाप्ति की ओर है, लेकिन जिले की मंडियों में इस बार आवक पिछले साल के मुकाबले काफी कम रही है। अब तक जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में 10,35,678 मीट्रिक टन धान पहुंचा है। इसके मुकाबले 8,97,000 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि 8,43,180 मीट्रिक टन का उठान हुआ है।
आंकड़ों के अनुसार, जिले में धान की खरीद निर्धारित लक्ष्य से करीब 1.38 लाख मीट्रिक टन पीछे है। अब तक लक्ष्य का लगभग 86.61 प्रतिशत ही खरीद हो पाई है। वहीं, खरीदे गए धान में से 53,820 मीट्रिक टन मंडियों में पड़ा है। उठान में देरी का असर किसानों के भुगतान पर भी पड़ रहा है। जिले में अब तक 96.2 प्रतिशत किसानों को ही भुगतान किया जा सका है।
पिछले साल की तुलना करें तो इस बार धान की आवक में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में जिले की मंडियों में 16.80 लाख मीट्रिक टन धान पहुंचा था, जबकि इस बार अब तक 10,35,678 मीट्रिक टन आवक हुई है। यानी पिछले साल के मुकाबले 6,44,322 मीट्रिक टन कम धान मंडियों में पहुंचा है। आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार जिले में धान की कुल आवक पिछले सीजन के मुकाबले काफी कम रह सकती है। वहीं, 1509 किस्म के धान की आवक 13.18 लाख मीट्रिक टन हो चुकी है। धान खरीद का सीजन 15 नवंबर तक चलेगा, यानी अब केवल तीन दिन शेष हैं।
विज्ञापन
अच्छे भाव से खिले किसानों के चेहरे
करनाल जिले की छह प्रमुख मंडियों में नमी और गुणवत्ता के आधार पर बासमती धान के भाव 3,300 से 5,469 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे हैं। करनाल मंडी में 1121 और 1509 किस्म के धान का सामान्य भाव करीब 4,360 रुपये प्रति क्विंटल रहा। वहीं, तरावड़ी अनाज मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाले 1121 धान की बोली 5,300 रुपये प्रति क्विंटल तक लगी। सरकारी खरीद के तहत सामान्य परमल धान 2,441 रुपये और ग्रेड-ए धान 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जा रहा है। खुले बाजार में कुछ मंडियों में अच्छी गुणवत्ता वाले गैर-बासमती धान के भाव एमएसपी से अधिक भी दर्ज किए गए हैं।
इस बार किसानों का रुझान दूसरी फसलों की ओर रहा है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पिछले साल के मुकाबले इस बार धान के रकबे के पंजीकरण में कमी दर्ज की गई है। इसलिए धान की आवक कम रहने का अनुमान है।
-सुनील ढुल, मंडी सुपरवाइजर, करनाल