फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paddy Procurement System Derails, Farmers Create Rukkus in Gharaunda

Karnal News: धान खरीद व्यवस्था बेपटरी, घरौंडा में किसानों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Paddy Procurement System Derails, Farmers Create Rukkus in Gharaunda
- अनाज मंडी कार्यालय का किया घेराव, आज से मंडियों में पहुंचकर धान खरीदेंगे राइस मिलर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। जिले की अनाज मंडियों में धान खरीद की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। धान खरीद नियमित नहीं हो पाने के कारण किसान आंदोलित हैं, क्योंकि उनकी फसल मंडियों में खराब हो रही है या फिर औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। जिससे बुधवार को घरौंडा मंडी में किसान भड़क गए।
उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया व कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझा कर शांत किया। इधर, जिला करनाल राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अब धान खरीद पर बंदिशों को हटाते हुए खरीद करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अनाज मंडियों में 384500 क्विंटल धान की खरीद की गई है, जिससे अब तक जिले में 823450 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से अब तक 143430 क्विंटल धान का उठान हुआ है, जबकि 680020 क्विंटल धान मंडियों में ही पड़ा है। करनाल अनाज मंडी में भी बुधवार को कम खरीद हो सकी। राइस मिलर्स ने निजी तौर पर औने-पौने दामों में तो धान खरीदा लेकिन सरकारी खरीद से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घरौंडा अनाज मंडी में राइस मिल एसोसिएशन के हड़ताल पर जाने के कारण मंडी में हजारों क्विंटल धान की ढेरियां पड़ी हैं। जिससे किसानों को रात भर मंडी में ही गुजारनी पड़ रही है। धान की खरीद न होने व धान का उचित मूल्य न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट गया और बुधवार को किसान एकत्रित होकर मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
किसानों का कहना है कि मंडी में धान की खरीद नहीं हो रही है। साथ ही उनको नमी के नाम पर लूटा जा रहा है। किसानों ने कई घंटे तक हंगामा किया। मार्केट कमेटी की सचिव चंद्र प्रकाश ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अडिग थे। बाद में एसडीएम राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या सुनी। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा उसके बाद किसान शांत हुए।


एडीसी ने धान खरीद का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने इंद्री अनाज मंडी पहुंचकर खरीद प्रक्रिया से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं धान की ढेरियों पर जाकर नमी को चेक किया और बकायदा मशीन के माध्यम से नमी को जांचने का काम भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल खरीद का कार्य अनाज मंडी में सुचारू रूप से संबंधित एजेंसियों द्वारा तेजी से किया जाए। इस सीजन में धान खरीदने के साथ-साथ उठान कार्य पर भी अधिकारियों को पूरा फोकस रखने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे मंडियों से खरीदे गए धान को जल्द उठाने की व्यवस्था करें ताकि किसान सुविधा पूर्ण तरीके से अपनी फसल बेच सके और मंडी में जाम की स्थिति न बने। अतिरिक्त उपायुक्त ने आढ़तियों और किसानों से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी किसान धान को साफ व मापदंडों के अनुसार सुखाकर ही मंडियों में लाएं, ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके।

राइस मिलर करनाल जिले में धान खरीदेंगे
किसानों की दिक्कतों को देखते हुए बुधवार को जिला करनाल राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक की गई थी। कहा गया कि अब नई सरकार का गठन हो रहा है, सरकार राइस मिलर्स की दिक्कतों को भी समझेगी। दूसरी ओर किसानों की समस्याओं व उसकी फसल की दुर्गति को देखते हुए करनाल जिले में धान की खरीद को हरी झंडी दे दी गई है। सभी राइस मिलर अब करनाल जिले में धान की खरीद करेंगे।

- राज कुमार गुप्ता, जिला प्रधान-जिला करनाल राइस मिलर्स एसोसिएशन, करनाल

शीघ्र ही राइस मिलों को सीएमआर का धान होगा आवंटित
- अभी सभी राइस मिलर्स ने सीएमआर के लिए धान लेने के लिए पंजीकरण नहीं कराया है लेकिन अब राइस मिलर्स पंजीकरण कराने लगे हैं। शीघ्र ही सभी राइस मिलर्स का पंजीकरण करके उन्हें धान का आवंटन कर दिया जाएगा। व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है। हैफेड सभी मंडियों में धान की खरीद कर रही है।
- अमित कुमार, जिला प्रबंधक, हैफेड करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed