फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paddy began to sprout in Mandi

मंडी में अंकुरित होने लगा धान

Sun, 13 Oct 2013 12:09 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 13 Oct 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
Paddy began to sprout in Mandi
कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में बेमौसमी बरसात के कारण किसानों की समस्या और बढ़ गई है। मंडी में आया धान अंकुरित होना शुरू हो गया है। धान के खराब होने की एवज में किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं कुछ किसानों ने मंडी में धान की खरीद न होने पर मार्केट सचिव कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और जल्द खरीद शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी भी है कि यदि सरकारी खरीद शुरू नहीं तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
किसानों के अनुसार पहले ही वे बरसात के कारण बर्बाद हो चुके हैं और अब खरीद न शुरू होने पर उन्हें और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसान जसवंत सिंह, गुरदीप सिंह, साहब सिंह, सुनील मुच्छल, सुखविंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, लाभ सिंह, बालक सिंह आदि ने बताया कि उनकी फसल मंडी में आई हुई है परंतु खरीद एजेंसी भीगा हुआ बताकर सूखे हुए धान को भी खरीदने से मना कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो धान भीग चुका वह न खरीद कर सूखे हुए धान को एजेंसियों को खरीदना चाहिए। उन्हाेंने बताया कि यदि अब और बरसात आई तो जो सूखा हुआ धान है वह भी भीग जाएगा। किसानों के अनुसार उनका काफी धान इस बरसात के कारण अंकुरित हो चुका है जो अब किसी भी काम नहीं आएगा। उन्हाेंने आरोप लगाया कि मंडी के प्रशासनिक अधिकारी जानबूझकर उनके धान को नहीं खरीद रहा और सैलर मालिकों को औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे अपना धान सस्ते में बेचकर यहां से चले जाएं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें सरकारी रेट नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे और जो धान अंकुरित हुआ है उसका मुआवजा भी लेकर रहेंगे। किसानों के अनुसार मंडी में किसानों के लिए अच्छा प्रबंध न होने के कारण उनका धान खराब हुआ है।

मंडी में दुर्गंध आना शुरू हुई
नई अनाज मंडी में बरसात के कारण दुर्गंध का माहौल बन गया है। काफी स्थानों पर धान सड़ने से दुर्गंध हो गई है। किसानों ने कहा कि मंडी में शेड की कमी होने के कारण धान खराब हुआ है। वहीं साफ सफाई  होने के कारण दुर्गंध का माहौल हुआ है। किसानों के अनुसार यदि जल्द ही मंडी की सफाई नहीं की गई तो बीमारी भी फैलने का खतरा है।

जमींदाराें को दिया जाए मुआवजा
मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जमींदार जगतार सिंह ने प्रदेश सरकार से 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि किसानों को मुआवजा दिया जाए नहीं तो वे बर्बाद हो जाएंगे।


राइस मिलरों ने भी मुआवजा मांगा

राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ज्वैल सिंगला ने इस बेमौसमी बरसात के कारण हुए नुकसान के चलते 100 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की प्रदेश सरकार से मांग की है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में राइस मिलर्स का 100 करोड़ से भी अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed