फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PACS employees protest in front of the bank

पैक्स कर्मचारियों ने बैंक के समक्ष दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
PACS employees protest in front of the bank
करनाल। पैक्स कर्मचारियों ने माल रोड स्थित सहकारी कोऑपरेटिव बैंक के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। पैक्स कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने बैंक की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान जसबीर प्योंत ने की। वहीं राज्य प्रधान कुलदीप सिंह राणा, जिला महासचिव प्रदीप महीपाल और सूरज मान ने बैंक महाप्रबंधक शीतल पन्नू से मुलाकात कर मांगों पर वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा पैक्स का डाटा जबरदस्ती लिया जा रहा है, जिसका पैक्स कर्मचारी संघ पुरजोर विरोध करता है। महाप्रबंधक से मीटिंग के बाद डाटा संबंधित कार्य एक सप्ताह तक के लिए रोक दिया गया है। अब उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक ने जबरदस्ती डाटा लेने का प्रयास किया तो कर्मचारी बैंक की वसूली का काम ठप कर देंगे।
विज्ञापन

प्रधान जसबीर प्योंत ने कहा कि अधिकारियों की गलत नीतियों की वजह से पैक्स घाटे में चली जाएंगी। पहले सभी पैक्स की जो लोन रिकवरी होती थी उसे पैक्स द्वारा सेविंग खाते में डाल दिया जाता था जिसका प्रयोग पैक्स द्वारा खाद खरीदने में किया जाता था व बाद में बैंक उसे लोन खाते में ले लेता था, लेकिन अब लोन की रिकवरी को लोन खाते में लेने का फैसला महाप्रबंधक द्वारा किया गया है। इसके बाद पैक्स के पास खाद खरीदने के लिए पेमेंट नहीं होगी। इस अवसर पर परमजीत सिंह, रिषीपाल, सूरजभान, राजकुमार, अमरजीत सिंह, राजिंद्र, मुकेश राणा, गुलाब शर्मा, दयाराम शर्मा, दलेल सिंह बराना और सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed