फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Overbridge linter damaged due to fire

Karnal News: आग लगने से ओवरब्रिज का लेंटर हुआ क्षतिग्रस्त

Sat, 27 Apr 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 27 Apr 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Overbridge linter damaged due to fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। दो दिन पहले पुल के नीचे लगी बारदाने में लगी आग से दुकानदार का काफी नुकसान हुआ लेकिन बारदाने में लगी भयंकर से आग की ऊंची लपटें निकलने से ओवरब्रिज के लेंटर का सीमेंट के कई जगह से टुकड़े टूट कर गिर गए और लेंटर के अंदर के सरिया दिखाई देने लगा।
ओवरब्रिज का कमजोर लेंटर किसी भी समय किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, क्योंकि इस ओवरब्रिज के ऊपर से दिनभर भारी वाहन गुजरते है हालांकि जानकारी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग आग के कारण क्षतिग्रस्त हिस्से की रिपेयर में जूट गया है। ओवरब्रिज के नीचे बैठे व्यापारी ने बाजार से खरीदा गया सारा प्लास्टिक का बारदाना ओवरब्रिज के नीचे डालकर एकत्रित किया हुआ था कि अज्ञात कारणों से इस बारदानें में आग लग गई।
विज्ञापन

आग काफी तेज थी और फायर ब्रिगेड को काबू करने में काफी समय लगा, लेकिन आग बंद होने के बाद देखा तो ओवरब्रिज के लेंटर के कई टूकड़े टूट कर नीचे गिरे हुए थे और साथ लगते भी काफी जलकर टूट गया। लोगों ने इसकी शिकायत लोकनिर्माण विभाग को दी तो वीरवार को टीम मौके पर पहुंचे और जांच कर पिलर की रिपेयर शुरू कर दी। तरावड़ी के लोगों का डर है कि आग के बाद ओवरब्रिज का लेंटर कमजोर पड़ गया है और किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मांग है कि लोकनिर्माण जांच कर इसकी पूरे तरीके से रिपेयर करे ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। इस बारे लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन संदीप सिंह का कहना है कि उनकी टीम ने मौके पर जाकर जांच की है और जहां से स्लैब टूटा है। वहां रिपेयर की जा रही है। उन्होंने कहा कि बारदाने डालने वाले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी दोबारा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed