फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Out of the six complaints received in the camp, four were resolved

Karnal News: शिविर में आईं छह शिकायतों में से चार का समाधान

Tue, 26 Nov 2024 07:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 26 Nov 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
Out of the six complaints received in the camp, four were resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए नगर निगम, बीडीपीओ कार्यालयों, नगर निकायों में भी समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। नगर निगम करनाल के कार्यालय में छह शिकायतें आई, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, दो शिकायतें अभी लंबित हैं।

घरौंडा नगरपालिका कार्यालय में तीन शिकायत आई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इंद्री नगर पालिका में 2 शिकायत आई जिनका समाधान कर दिया गया। असंध नगर पालिका में दो शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। तरावड़ी नगरपालिका में दो शिकायतें आईं जिनका समाधान कर दिया। वहीं नगर पालिका नीलोखेड़ी व निसिंग कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में समाधान शिविर का आयोजन नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा सहित करनाल लघु सचिवालय में जिला स्तर पर किया जा रहा है। सोमवार को करनाल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में तीन शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से दो शिकायतों का समाधान कर दिया गया। इसी प्रकार से उपमंडल इंद्री में पांच शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। घरौंडा उपमंडल में चार शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध उपमंडल में चार शिकायतें प्राप्त हुई जिनका जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। नीलोखेड़ी उपमंडल में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed