{"_id":"67182e9169e29d900a057514","slug":"other-firecrackers-found-along-with-green-two-warehouses-sealed-karnal-news-c-18-knl1008-504812-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ग्रीन के साथ अन्य पटाखे मिले, दो गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ग्रीन के साथ अन्य पटाखे मिले, दो गोदाम सील
विज्ञापन
- जिला प्रशासन की टीम ने देर शाम दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार देर शाम दो पटाखा गोदामों में दबिश दी। जहां पर ग्रीन के साथ अन्य पटाखे भी रखे हुए थे। टीम ने दोनों गोदामों का निरीक्षण किया और ग्रीन से अलग पटाखे होने पर दोनों गोदामों को सील कर दिया। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन भी सतर्क है। दीपावली के दिनों में पटाखों के कारण वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। इस कारण जिला प्रशासन ने पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि लोग ग्रीन पटाखे जलाकर ही दीपावली का पर्व मनाएं।
प्रशासन द्वारा एक टीम का गठन किया गया है और पटाखे के गोदाम का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस टीम में प्रदूषण विभाग की टीम, फायर ऑफिसर, पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने पहले काछवा रोड स्थित महालक्ष्मी फायर वर्कस और अनाज मंडी के समीप दौलत शाह पटाखा गोदामों में जाकर निरीक्षण किया।
शहर वासी बलिंद्र, रमेश, कर्ण, विवान आदि का कहना है कि जिला प्रशासन को जिले में चल रही पटाखा फैक्ट्रियों पर भी दबिश देकर जांच करनी चाहिए। इन पटाखा फैक्ट्रियों में हादसे के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। कई फैक्ट्री तो बिना परमिशन के भी चल रही हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम को दो पटाखा गोदामों में जिला प्रशासन की टीम के साथ जाकर जांच की गई थी। जिसमें ग्रीन के अलावा अलग पटाखे मिले हैं। जिनकी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस प्रशासन को दी गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।
- शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करनाल