{"_id":"6651365491fd2e22220cd2ca","slug":"ors-will-protect-election-workers-from-dehydration-karnal-news-c-18-knl1008-395988-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चुनाव कर्मियों को डिहाइड्रेशन से बचाएगा ओआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चुनाव कर्मियों को डिहाइड्रेशन से बचाएगा ओआरएस
Sat, 25 May 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 25 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भीषण गर्मी के बीच चुनाव के वोटिंग की कमान संभाल रहे कर्मचारियों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए जिले के सभी उपमंडल नागरिक उपचार केंद्र पर ओआरएस के पैकेट उपलब्ध करवा दिए गए है। पैकेट अल सुबह ही कर्मचारियों को वितरित कर दिए जाएंगे।
यह वितरण दवा कंपनी सिपला की ओर से किया गया है। इस कार्य के लिए सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने सराहना करते हुए धन्यवाद किया। सिपला हरियाणा सेल्स अधिकारी अनिल मेहरा, सुरेंद्र कुमार व कुनाल अरोड़ा ने बताया कि चुनाव के दिन अधिकारी व कर्मचारी सुबह से शाम तक अपनी डयूटी पर तैनात रहते हैं।
गर्मी के दिनों में मौसम बड़ी तेजी से अपना गियर बदलकर हीट से हॉट होता जा रहा है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य को बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए खुद को हमेशा हाइड्रेटेड बनाए रखें। ओआरएस सिर्फ आपको डिहाइड्रेशन होने से ही नहीं बचाता, बल्कि यह आपको एनर्जेटिक और उत्साहित बनाए रखता है।
विज्ञापन
ललित आनंद सी एंड एफ आनंद फार्मा ने कहा कि ओआरएस सभी उम्र के लोगों में डिहाइड्रेशन और उसके चलते होने वाले दस्त और अन्य बीमारियों में राहत दिलाने का एक सुरक्षित और सस्ता उपचार पाने का विकल्प है ओआरएस में पानी, नमक और चीनी की मात्रा का उचित अनुपात लिया जाता है।
यही कारण है कि उपचार में यह सादे पानी या ग्लूकोज पानी से बेहतर साबित होता है। डिहाइड्रेशन की रोकथाम और समय पर उपचार के लिए हर एक शख्स को आसानी से सुलभ हो जाने और प्रभावी इलाज मुहैया कराने वाले ओआरएस घोल का फायदा उठाना चाहिए।