फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Orchestra of the songs they want me fired

आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश की गोलियां चलाईं

Sun, 20 Oct 2013 12:08 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 20 Oct 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
Orchestra of the songs they want me fired
लाडवा में जन्मदिन पार्टी के दौरान एक पैलेस में आर्केस्ट्रा पार्टी से गानों की फरमाइश को लेकर गोलियां चल गईं, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

लाडवा-रादौर रोड पर स्थित एकनिजी पैलेस में शुक्रवार को गजलाना निवासी गुरबचन सिंह के पोते की जन्मदिन पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में पटियाला की एक आर्केस्ट्रा पार्टी की ओर से नाच-गाने का आयोजन किया गया था।

पार्टी संपन्न होने के बाद कुछ लोगों ने आर्केस्ट्रा पार्टी से दो-तीन गानों की फरमाइश की, परंतु उन्होंने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि अब सामान पैक हो चुका है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस पर पैलेस के बाहर खड़ी आर्केस्ट्रा पार्टी की गाड़ी के चालक ने अपनी पिस्तौल से जमीन पर तीन फायर किए। दो फायर फरमाइश करने वालों की ओर भी कर दिए। इनमें से एक गोली गजलाना निवासी नवजोत सिंह के बेटे सुखविंद्र सिंह की दायी टांग पर जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल नवजोत को तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां भी उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे चंडीगढ़ न ले जाकर यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कु मार, उपपुलिस अधीक्षक नुपूर बिशभनोई, लाडवा थाना प्रभारी संजीव गौड़ दल-बल सहित घटना स्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लाडवा पुलिस ने घायल नवजोत सिंह की शिकायत पर आर्केस्ट्रा पार्टी की गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed