फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Opposition to send paddy from tractor trolleys

Karnal News: ट्रैक्टर ट्राॅलियों से धान भेजने का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Opposition to send paddy from tractor trolleys
ट्रैक्टर ट्राॅलियों से धान भेजने के विरोध में उतरी ट्रक यूनियन
विज्ञापन

- ट्रक यूनियन ने बैठक कर कहा, ट्रैक्टर ट्रॉलियों का व्यावसायिक इस्तेमाल गलत
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। अनाज मंडी एवं राइस मिल से ट्रैक्टर ट्राॅली के जरिए माल भेजने और मंगवाने पर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने विरोध जताया है। रविवार को यूनियन नेताओं ने हाईवे स्थित कार्यालय में बैठक की और कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों से धान को भेजना गलत है। उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आरपार की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

यूनियन के प्रधान राजवीर कैमला ने बताया कि मंडी में धान का सीजन शुरू होने वाला है। उत्तर प्रदेश से मंडी में धान की फसल आनी शुरू हो गई है, लेकिन मंडी के कुछ आढ़ती एवं राइस मिल के मालिक ट्रक यूनियन के ट्रकों की जगह ट्रैक्टर ट्रालियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो गलत है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रालियों का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं हो सकता है। वहीं, मंडी में आढ़ती ट्रैक्टर ट्रालियों का भाड़ा कम होने की वजह से अंबाला तक इन्हें भेज रहे हैं, जबकि इनका इस्तेमाल स्थानीय स्तर पर ही हो सकता है। यह नियम के विरुद्ध हाेने के साथ खतरनाक भी है। यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed