फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Operator dies after suffering sudden chest pain

Karnal News: अचानक सीने में दर्द उठने के बाद परिचालक की माैत

Sat, 04 Apr 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Operator dies after suffering sudden chest pain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित नई अनाज मंडी के सामने शुक्रवार सुबह 8 बजे कंटेनर के परिचालक यूपी के फतेहपुर जिले के केसरहन होसन गांव निवासी अखिलेश (22) की माैत हो गई। उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ था। ट्रक चालक उनको अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक सुनील कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई अखिलेश उनके साथ पिछले डेढ़ साल से ट्रक चलाना सीख रहा था। वह गाड़ी पर परिचालक का काम भी करता था। वह दोनों शुक्रवार को टायरों से भरे हुए अपने कंटेनर को लुधियाना में खाली करके वापस दिल्ली की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे करनाल में पहुंचे तो अखिलेश के सीने में तेज दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने कंटेनर नई अनाज मंडी के सामने रोककर आराम करने और चाय पीने की बात कही। इसी दाैरान अखिलेश की हालत ज्यादा खराब हो गई। वह बेहोश हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना शहर पुलिस के जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचित कर दिया है। शाम तक परिजन पहुंच नहीं पाए। शनिवार को उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही माैत के असली कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed