फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Open manholes and drains are closed

खतरा बने खुले मैनहोल और नाले कराए बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Open manholes and drains are closed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में जगह-जगह सीवरेज के खुले मैनहोल और नालों को बंद और दुरुस्त करवा दिया गया है। ये खुले मैनहोल और नाले लोगों के लिए खतरा बने थे। बुधवार को शहर के पांच प्रमुख बाजारों के खुले नाले और सीवरेज पर ढक्कन लगाए गए। साथ ही जिन ढक्कनों या नालों की स्लैब की हालत खराब थी, उन्हें बदला गया। यह कार्य अन्य बाजारों में भी किया जाएगा।
बरसात में जलभराव होने पर सीवरेज के खुले मैनहोल और नाले हादसों का कारण न बनें, इसके लिए अमर उजाला ने मैनहोल बने खतरा अभियान की बुधवार से शुरुआत की। अभियान के तहत बुधवार के अंक में पहली खबर प्रकाशित हुई, जिस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। उपायुक्त के आदेश पर अधिकारी और कर्मचारी भी फील्ड में उतरे और शाम पांच बजे तक उन मैनहोल और नालों पर ढक्कन व स्लैब लगाए, जिनके फोटो अखबार में छपे थे। इसके बाद अन्य जगहों पर कार्य हुआ।
विज्ञापन

एक सप्ताह में सभी मैनहोल के ढक्कन बदलेे जाएंगे
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि शहर में जहां भी सीवरेज मैनहोल के ढक्कन खराब स्थिति में हैं या ढक्कन लगे नहीं हैं, वहां नए ढक्कन लगाए जाएंगे। सड़क सुरक्षा के कार्य उनकी प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित और हादसा मुक्त सड़क देने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। ढक्कन बदलने के लिए उन्होंने संबंधित विभाग की टीम को विशेष हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

82 में से 47 मैनहोल के हालात खराब
मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के प्रमुख आठ मार्गों एवं बाजारों का जायजा लिया। कुंजपुरा रोड, अस्पताल रोड, सेक्टर-13 रोड, बस स्टैंड रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, नेहरू पैलेस, डाकखाना रोड और स्कूटर मार्केट रोड में कुल 82 जगह सीवरेज के मैनहोल हैं, इनमें 47 के हालात खराब मिले। कई मैनहोल के ढक्कन गायब थे तो कहीं पर ढक्कन सड़क से एक फुट ऊपर या नीचे दिखाई दिए। कई ढक्कनों की हालत जर्जर भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed