फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   opd will be started today

मेडिकल कालेज में आज से ओपीडी होगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
opd will be started today
कल्पना चावला मेडिकल कालेज में सोमवार से ओपीडी शुरू हो सकेंगी। इनमें इमरजेंसी सेवाओं समेत अन्य विभागों की ओपीडी है। सिविल अस्पताल में बच्चों और गर्भवती महिलाओं की ओपीडी चलेगी। इसके लिए मेडिकल कालेज ने तैयारी कर ली है। ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

कल्पना चावला मेडिकल कालेज के प्रवक्ता डा. गुंजन चौधरी ने बताया कि सोमवार से कालेज में ओपीडी शुरू होगी। इनमें ट्रामा, आंख, नाक कान विभाग, मनोरोग विभाग, हड्डी रोग विभाग और सर्जरी विभाग हैं। बता दें कि मेडिकल कालेज में काफी समय से ओपीडी बंद चल रही थी और मेडिकल कालेज को कोविड अस्पताल के रूप में बदला गया था। सोमवार से ओपीडी शुरू होगी और इसके लिए कालेज ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डा. गुंजन ने बताया कि बच्चों से संबंधित और गर्भवती महिलाओं की ओपीडी सिविल अस्पताल में जारी रहेगी।
विज्ञापन

युवक के परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव, 15 का इंतजार
करनाल। पानीपत में काम करने वाले और सेक्टर-7 निवासी युवक के परिवार के पांचों सदस्यों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि, युवक के घर के आसपास के 15 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है। डीसी निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संदिग्ध कुल 1520 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए। इनमें से 1456 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 58 की रिपोर्ट आना शेष है। जिला में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण से सम्बन्धित कोई भी पोजिटिव केस नहीं है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-7 निवासी युवक के परिवार के पांचों सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसके पड़ोसियों के सैंपल भेजे गए हैं, उनकी भी रिपोर्ट जल्द आएगी। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया कि जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1012 हो चुकी है, जिनमें से 1012 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। अभी 105 लोकल कांटैक्ट्स सर्विलांस पर हैं। 116 व्यक्ति 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed