{"_id":"6aecd5a70c5d120701099c07","slug":"opd-attendance-dwindled-to-682-patients-doctors-kept-waiting-karnal-news-c-18-knl1018-1027234-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ओपीडी 682 मरीजों तक सिमटी, डॉक्टर करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ओपीडी 682 मरीजों तक सिमटी, डॉक्टर करते रहे इंतजार
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा के दौरान खाली खाली नजर आया नागरिक अस्पताल। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए शहर में की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी भी प्रभावित रही। सामान्य दिनों में जहां अस्पताल में 2000 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं वहीं वीरवार को ओपीडी में केवल 682 मरीज ही आए। दोपहर 12 बजे के बाद अस्पताल परिसर में मरीजों की संख्या बेहद कम रही। डॉक्टर मरीजों का इंतजार करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था और रास्तों पर लगाए गए नाकों के कारण कई मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाए।
गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचने के लिए सामान्य रास्तों को बंद किया गया था। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एनडीआरआई चौक के सामने से मेडिकल कॉलेज के पीछे वाले गेट से प्रवेश निर्धारित किया था। मरीजों के लिए यह रास्ता लंबा पड़ गया। पीछे वाले गेट तक पहुंचने के दौरान कई जगह पुलिस नाके मिले। ऐसे में बीमार, बुजुर्ग और अन्य मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हुई।
जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. मुनीष ने बताया कि वीरवार को सामान्य चिकित्सा विभाग में सबसे अधिक 142 मरीज दर्ज हुए। त्वचा रोग विभाग में 66, ईएनटी में 56, हड्डी रोग विभाग में 53, श्वसन चिकित्सा में 48, नेत्र रोग विभाग में 47 और बाल रोग विभाग में 46 मरीज पहुंचे। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 42 मरीज दर्ज किए गए। सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी दो हजार से 2200 तक रहती है लेकिन वीरवार को यह 682 ही रही।