फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   op dhakrar, foren thing, karnal

कोल्ड ड्रिंक देख कृषि मंत्री बोले, विदेशी चीजां ने देख कै मेरी छात्ती कांपे से

Tue, 20 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल Updated Tue, 20 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
op dhakrar, foren thing, karnal
ओमप्रकाश धनखड़ - फोटो : Bureau
सेमिनार में बागवानी विभाग के अधिकारियों ने कृषि मंत्री की मेहमाननवाजी में कोल्ड ड्रिंक को सजाया। जिसे देख कृषि मंत्री ने कहा कि विदेशी चीजां नै दैख कै, मेरी छात्ती कांपै से। कृषि मंत्री की यह बात सुनकर अधिकारी शर्मशार हो गए। मंत्री ने किसानों से कहा कि जिस दिन संत्री और मंत्रियों की मेजों पर किसानों के उत्पाद सजे दिखाई देंगे, उसी दिन से किसान समृद्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सोमवार को बागवानी विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव मेगा एक्सपो-2016 के समापन पर बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व हेफैड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण के मंच पर बैठते ही बागवानी विभाग ने विभिन्न स्वादों से भरपूर ओरेंज, कोक, कोक जीरों जैसी विदेशी कंपनियों की कोल्ड ड्रिंक सजा दी, लेकिन उन्होंने किसी भी कोल्ड ड्रिंक को पीना तो दूर, छुआ तक भी नहीं। उन्होंने किसानों को मार्किंटिंग और मैनेजमेंट के टिप्स देते हुए कहा कि किसान सबसे पहले शर्माना छोड़ दें, जिस दिन किसान शर्माना छोड़कर अपने द्वारा तैयार उत्पाद की मार्केटिंग करना शुरू कर देगा, उस दिन से ही देश के अंदर स्वदेशी ब्रांड सामने दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा देश का लगभग 2300 करोड़ रुपया विदेशी कंपनियों के उत्पादों के माध्यम से विदेशों में जा रहा है। यदि किसान अपने ब्रांड को विदेशी ब्रांड की तुलना में अधिक अच्छा बनाए तो यह करोड़ों रुपया देश के किसानों के पास ही रह जाएगा।
विज्ञापन



सैनी समाज से खेती और महाजन से बिजनेस सीखें किसान
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों में जोश भरते हुए कहा कि आज प्रदर्शनी में जिन किसानों ने तकनीकों का इस्तेमाल कर बेहतरीन उत्पाद तैयार किए हैं, जिससे वे काफी उत्साहित हैं और किसानों की मेहनत को वे सैल्यूट करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने खेतीबाड़ी के बारे में सैनी समाज को अग्रणी बताते हुए कहा कि खेतीबाड़ी किसान सैनी समाज से खेती करना तथा महाजन समाज से बिजनेस करना सीखें। इससे किसान ओर भी ज्यादा खुशहाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशरूम खाएं स्वस्थ रहें
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मंत्री बनने के बाद वे ज्यादातर एयर कंडीश्नर गाड़ियों और ऑफिसों में रहे। जिससे उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई। जिसकी पूर्ति के लिए उन्हें इंजेक्शन लगवाने पड़े, लेकिन मेले में विशेषज्ञों ने उन्हें मशरूम में विटामिन डी होने की जानकारी दी। जिससे उन्हें मशरूम के गुणों के बारे में पता चला और उन्होंने अपने खाने में मशरूम को भी जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed