फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Only our actions and behavior will go with us: Sarla Didi

साथ सिर्फ हमारे कर्म और व्यवहार जाएगा : सरला दीदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Only our actions and behavior will go with us: Sarla Didi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर सात स्थित सेवा केंद्र में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें पानीपत सर्कल की इंचार्ज राजयोगिनी सरला दीदी ने कहा कि हमें पवित्रता, मधुरता, धैर्यता, सहनशीलता आदि गुणों को धारण कर गुणवान बनना चाहिए। धन दौलत, परिवार सब यहीं रह जाएगा, हमारे साथ जाएंगे हमारे कर्म और हमारा व्यवहार। हमें सबके साथ प्रेम से रहना चाहिए।
साइंटिस्ट इंजीनियर विंग के राष्ट्रीय समन्वयक राजयोगी भारत भूषण ने सबको दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि भारत त्योहारों का देश है। भारत की दीपावली देखने विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। रामायण में जो चरित्र दिखाए हैं, उन्हें हम धारण करें तो हमारा जीवन श्रेष्ठ बन जाए। कितना सुंदर माता सीता जी का चरित्र दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि सोच को बदलो सितारे बदल जाएंगे, नजर को बदलो नजारे बदल जाएंगे।
विज्ञापन

सेक्टर सात सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व के पूर्व घरों की सफाई के साथ-साथ हमें अपने मनबुद्धि की सफाई करना बहुत जरूरी है, नहीं तो व्यर्थ संकल्पों के जाले और धूल मन में टेंशन पैदा करेंगे। इस दिन दीपक जलाना आत्म स्मृति व जागृति का प्रतीक है। नया बही खाता रखना अपने पिछले कर्मों के एकाउंट को खत्म करके नया श्रेष्ठ कार्यों का खाता बनाने का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मुख्य अतिथि विधायक जगमोहन आनंद ने भी हाजिरी लगाई। मौके पर पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, वीके संगीता, बीके रेणू, शिविका, आरती, ज्योति, सारिका, ओमनाथ मलिक, जयगोपाल अरोड़ा, अशोक महेंद्रू, नेहा अरोड़ा, नोद कालरा, जगदीश राय नागपाल, आरसी अरोड़ा, कृष्ण गंभीर, हर्षवर्धन भटनागर, बंसीलाल पांचाल, एसआर दीक्षित, एससी वोहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed