{"_id":"646a83a9eb89941ddd0ea6b8","slug":"online-nomination-for-inspire-manak-awards-begins-karnal-news-c-18-knl1031-128559-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंस्पायर मानक अवाॅर्ड्स के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंस्पायर मानक अवाॅर्ड्स के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू
विज्ञापन
- छठी से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत की ओर से इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के तहत देशभर से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों से विशुद्ध नवाचारों व नवप्रवर्तनों को ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किया है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ कुरुक्षेत्र डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत की ओर से नवाचार व मानक अवाॅर्ड्स के लिए एक मई 2023 से वेब लिंक ओपन कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 रखी गई है। उन्होंने बताया कि इंस्पायर मानक का उद्देश्य 10 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के विद्यार्थियों में रचनात्मकता व नवीन सोच उत्पन्न करना है ताकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा सके। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक के अंतर्गत विद्यालयों की ओर से नवाचारों/नवप्रवर्तनों को डीएसटी के वेब पोर्टल ई-एमआईएएस (ई-मैनेजमेंट ऑफ इंस्पायर अवाॅर्ड्स स्कीम) के वेब लिंक इंस्पायर अवार्ड्स-डीएसटीडॉटजीओवीडॉटइन पर अपलोड किया जाता है।